दुल्हन की मांग भरते हुए लड़के ने किया फिल्मी काम, पब्लिक बोली- भगवान मेरे देश को Reels से बचा लो!

Published : Feb 15, 2024, 03:18 PM IST
viral video

सार

भारत में शादी का जश्न एक अलग ही तरह से मनाया जाता है। दूल्हा-दुल्हन की खूबसूरत एक्ट सोशल मीडिया पर वायरल होती है। लेकिन रील के इस जमाने में एक दूल्हे मिया ने एक अलग ही लेबल का कांड कर दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिलेशनशिप डेस्क. आज दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को चर्चा में लाने के लिए अजीबो गरीब काम करते हैं। कोई डांस परफॉर्म करता है तो कोई फोटोशूट में वियर्ड एक्ट कर जाता है। जो सोशल मीडिया पर छा जाता है और लोग उसपर फनी-फनी कमेंट करते हैं। रील बनाने के चक्कर में लोग शादी के मूमेंट को भी एन्जॉय करना भूलने लगे हैं। इसी के तहत एक ऐसा वीडियो ट्वविटर पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर पब्लिक बोल रही है कि ये भगवान अब और क्या-क्या देखना बाकी रह गया है।

दूल्हे ने मांग भरने के दौरान बनाया रील

शादी के दौरान दूल्हे ने जो किया वो बहुत ही कम देखने को मिलता है। 28 सेकंड के इस वीडियो में ग्रे कलर का कोर्ट पैंट पहने दूल्हे मिया रेड लहंगा में 16 श्रृंगार किए बैठी दुल्हन की मांग भरते नजर आ रहे हैं। दूल्हे राज मासूम सी दुल्हन के मांग में सिंदूर भरते दिखाई देते हैं। फिर पलटकर कैमरे की तरफ देखते हैं और 'विवाह'मूवी का गाना 'दो अनजाने' की लिप्सिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दुल्हन के चेहरे पर कोई रिएक्शन नहीं है। वो बस दूल्हे की तरफ देखती है। वहीं शादी में शामिल होने आए दोस्त-रिश्तेदार कपल के पीछे स्टैच्यू की तरह खड़े है। बस एक महिला है दो दूल्हे के एक्प्रेशन के साथ ताल में ताल मिलाती नजर आती हैं। शादी का यह यह फिल्मी अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/rahulroushan/status/1757834479391896055

लोगों ने दिया फनी रिएक्शन 

शादी का यह वीडियो @rahulroushan नाम के X यूजर ने 14 फरवरी को पोस्ट किया था। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'ईश्वर मेरे देश को रील्स से बचा लो।' अब तक इस पोस्ट को 6 हजार से ज्यादा लाइक्स और सैंकड़ों कमेट आ चुके हैं। कुछ लोगों को यह शादी फेक लग रही है तो कुछ लोग कह रहे हैं कि रील के चक्कर में लोग क्या -क्या कर रहे हैं। एक ने लिखा कि शादी का मूमेंट स्पेशल होता है और यह रील बनाने में इसे बर्बाद कर रहा है। वहीं एक X यूजर ने लिखा कि अब समझा कि इंडिया में टिकटॉक क्यों बैन हो गया। आपको क्या लगता है कि शादी के दौरान क्या इस तरह का काम करना ठीक है या नहीं।

और पढ़ें:

क्या बेटा अगर मां को टाइम और पैसा देता है तो वो पत्नी के खिलाफ घरेलू हिंसा में आएगा, जानें कोर्ट ने इसपर क्या कहा?

फ्रेंच से लेकर लिप तक, हर KISS का मतलब होता है अलग

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!