
रिलेशनशिप डेस्क.सोशल मीडिया पर आए दिन शादी के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए लड़का और लड़की कुछ ऐसा करते हैं जो देखते ही देखते वायरल हो जाता है। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों को हंसी भी आ रही है तो कुछ लोग नाराज भी हो रहे हैं। वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन के मांग भरने की कोशिश करता है, लेकिन वो असफल हो जाता है।
वीडियो में देख सकते हैं कि लाल जोड़े में दुल्हन चेयर पर बैठी है। 16 श्रृंगार में वो काफी हसीन लग रही है। वहीं, दुल्हे राजा क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। सिंदूर दान के वक्त दूल्हे राजा दुल्हन के मांग भरने की कोशिश करते हैं। वो नाक से लेकर मांग तक सिंदूर लगाते हैं, लेकिन वो इसे लगाने में चूक जाते हैं। जिसके बाद दुल्हन ठहाके मारकर हंसने लगती है। वहीं दूल्हे को भी हंसी आ जाती है। साथ में खड़ी महिला भी हंसने लगती है। लेकिन दुल्हन की हंसी सबसे ज्यादा खास होती है।
‘रस्म का मजाक उड़ाना नहीं सही’
इंस्टाग्राम पर @wedabout नाम के यूजर ने इसे शेयर किया है। इस वीडियो को 2.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है । वहीं, एक लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। कुछ लोगों को दूल्हा और दुल्हन का रिएक्शन काफी पसंद आ रहा है। तो कई लोगों को ये पसंद नहीं आ रहा है। एक यूजर ने लिखा,'सब रिचुअल का मजाक बनाकर रखा है। अगर मॉर्डन होना इसे कहते हैं तो हम परंपरावादी ही ठीक हैं।'वहीं, एक महिला यूजर ने लिखा,'उन्हें ये बिल्कुल पसंद नहीं आया। सिंदूर दान एक स्पेशल मूमेंट होता है।' वहीं, एक ने लिखा,'कुछ काम सीरियस होना चाहिए, हर चीज में मजाक अच्छा नहीं लगता है। बाकी आपकी मर्जी।'वहीं, कुछ लोग दूल्हा-दुल्हन की खूबसूरत जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।
सिंदूर दान का होता है काफी महत्व
बता दें कि कन्या दान और सिंदूर दान के बाद लड़की हमेशा के लिए दूल्हे की हो जाती है। भारत में अलग-अलग जगहों पर इससे जुड़े अलग-अलग रस्म निभाए जाते हैं। बिहार में सिंदूर दान के वक्त लड़की और लड़के को कपड़े से ढक दिया जाता है ताकि कोई सिंदूर लगाते उसे देख ना सकें। इसके बाद फोटोशूट होता है।
और पढ़ें:
छोटे से तिल में छुपे हैं सेहत के हजारों लाभ, पुरुषों के लिए रामबाण से कम नहीं इसका तेल
Valentine Week में 7 दिन रोमांच के, 14 के बाद वाला दिन होता है सबसे मजेदार!
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.