पति के सीने पर बैठ पत्नी बन गई 'यमदूत', फिर शव को बेड के नीचे दफना चैन से सोई महिला

Published : Feb 03, 2023, 12:06 PM IST
crime

सार

यूपी के कानपुर में एक दिल को दहलाने वाला घटना सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं बेड के नीचे शव को दफनाकर उसके ऊपर रात भर चैन से सो गई। चलिए पूरा मामला बताते हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. कहते हैं पति-पत्नी का रिश्ता जीवन भर का होता है। इस रिश्ते में विवाद तो होते हैं, लेकिन कभी-कभी इसका अंत बहुत ही भयानक होता है। गुस्से में कभी पति कातिल बन जाता है तो कभी पत्नी के हाथ खून से रंग जाते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर यूपी के कानपुर से सामने आई। जहां मोनिका नाम कि एक महिला अपने पति की ना सिर्फ जिंदगी ले ली, बल्कि शव को बेडरुम में ही दफना दिया। लेकिन कहते हैं ना राज कितना भी गहरा हो वो एक ना एक दिन सामने आ ही जाता है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

घटना बिधून के सुरौली गांव से जुड़ा है। उमेश नाम के शख्स की शादी मोनिका से हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। बुधवार (1 फरवरी ) सुबह 10 बजे मोनिका ने अपने दोनों बच्चों को स्कूल भेज दिया। इसके बाद घर का कामकाज की। दोपहर में जब उमेश सो रहा था तब उसने गमछे को उसके गले में लपेट दिया और सीने पर बैठकर गला घोंट दी। पति की हत्या करने के बाद उसने कच्ची जमीन को खुरपी से खोदा और फिर शव को वहां दफन कर दिया। इसके बाद उसके ऊपर बेड लगा दी।

छह हजार के लिए पत्नी बन गई कातिल

बताया जा रहा है कि 6000 रुपए के लिए उनके बीच विवाद चल रहा था। पति की हत्या करने के बाद उसके ऊपर बेड लगाकर रात भर सोई। परिजनों को जब शक हुआ तो उसने पुलिस को इस बाबत सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मोनिका ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद पुलिस पड़ोसी के घर से जैसे तैसे अंदर पहुंची। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने जब उमेश के बारे में पूछा तो उसने हत्या की बात करते हुए बेड की तरफ इशारा किया। खुदाई में उसका शव बाहर निकला।

पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच

इसके बाद पुलिस उसे थाने लेकर गई। बताया जा रहा है कि थाने में उसने कहा कि पहले चाय-बिस्कुट खिलाओं तब पूरी बात बताउंगी। वारदात की पूरी कहानी जानने के लिए पुलिस ने उसकी इच्छा पूरी की। लेकिन इसके बाद वो बेहोश हो गई। जिसके बाद उसे सीएचएस में भर्ती कराया गया। ठीक होने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो इस बात की जांच की जा रही है कि हत्या में उसके साथ कोई और तो नहीं था। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

और पढ़ें:

ब्लैक डायरी:मां मर रही थी और पिता बना रहा था किसी और से संबंध, बेटे को आया गुस्सा और...

इंस्टाग्राम पर ढूंढा हमशक्ल, फिर 50 बार चाकू से गोदा, फिल्मी स्टोरी को फेल कर देगी वारदात की ये कहानी

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!