धर्म की दीवार गिराकर की मोहब्बत और शादी, लेकिन पति के धोखे से पत्नी का हुआ बुरा हाल, लगा रही थाने के चक्कर

Published : Feb 17, 2023, 01:36 PM IST
sad woman

सार

धर्म की दीवार गिराकर दोनों ने इश्क किया और फिर शादी की। लेकिन कुछ दिन की खुशियों के बाद पत्नी को पति ने कभी ना भूलने वाला दर्द दे दिया है। अब महिला न्याय की गुहार लगा रही है।

रिलेशनशिप डेस्क. पहले प्यार किया और फिर दुनिया की परवाह किए बैगर शादी (Love marriage) भी कर ली। लेकिन मोहब्बत में डूबी महिला की गृहस्थी अच्छे से बसती उससे पहले ही उजड़ गई। उसे उजाड़ने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही निकला। कहानी बिहार के सीवान से जुड़ी है। यहां एक मुस्लिम महिला न्याय की गुहार के लिए थाने के चक्कर लगा रही है।

मैरवा थाना क्षेत्र के रहने वाली नाजमा खातून को अपने बगल के गांव में रहने वाले युवक मिथुन राम से प्यार हो गया। दोनों के बीच 3 साल तक प्रेम प्रसंग चला। एक दूसरे से मिलना, प्यार भरी बातें करना इनकी दिनचर्या में शामिल हो गया था। एक वक्त आया जब दोनों एक दूसरे के हमेशा के लिए हो जाने का फैसला लिए। बीच में महजब की दीवार थी। लेकिन उन्होंने इसे गिराते हुए 23 अप्रैल 2022 को कोर्ट मैरेज कर ली। शादी के कुछ महीने तो अच्छे से गुजरे। हालांकि इस शादी से नाजमा के ससुरालवाले खुश नहीं थे।

एक दिन मिथुन नाजमा को उसके मायके छोड़ा और कुछ दिन बाद वापस ले जाने की बात कहकर चला गया। काफी दिन गुजर जाने के बाद मिथुन जब उसे लेने नहीं पहुंचा तो काफी परेशान हो गई। प्रेमिका से पत्नी बनी महिला कई बार उसे संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन उसका अता पता नहीं चला। इसके बाद वो खुद अपने ससुराल चली गई। लेकिन ससुरालवालों ने उसे घर से निकाल दिया।

नाजमा का कहना है कि मिथुन ने उसे धोखा दिया है और वो गायब हो गया है। उसका कोई अतापता नहीं चल रहा है। अब वो इंसाफ के लिए थाने की चक्कर लगा रही है। उसने पति और ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि उसका पति दो लाख रुपए और गहना लेकर गायब हुआ है। इतना ही नहीं वो मायके नहीं रहना चाहती है। उसने कहा कि मैंने अपने मां-बाप की इज्जत नहीं रखी तो मायके क्यों रहूं। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें:

मिलिए एक ऐसे कपल से जो हर रात अपने पार्टनर को बदलते हैं, PHOTOS देख उड़ जाएंगे होश

PHOTOS: निक्की की हत्या से पहले साहिल ने की थी हैवानियत, जख्मों के निशान बता रहे दरिंदगी की कहानी

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!