फ्रिज में थी निक्की की लाश और साहिल बर्बाद कर रहा था दूसरी लड़की की जिंदगी, 3 परिवारों की ऐसे लूटी खुशियां

Published : Feb 16, 2023, 04:25 PM ISTUpdated : Feb 16, 2023, 04:26 PM IST
nikki yadav murder case

सार

निक्की यादव मर्डर केस के बाद यह सवाल उठने लगा है कि फ्रिज में शव छुपाने या रखने का आइडिया कहां से आ रहा है। क्या साहिल ने श्रद्धा और अंजन दास केस से फ्रिज का आइडिया चुराया। 9 महीने के अंदर तीन फ्रिज खुला और उसमें से सामान की जगह लाशें बाहर निकलीं।

रिलेशनशिप डेस्क. दिल्ली के लोगों के अंदर फ्रिज को लेकर डर बढ़ने लगा है। कहीं ऐसा ना हो कि लोग फ्रिज खोले और उसमें से अपनों की लाश निकले। पिछले 9 महीने में तीन लाशें इससे निकल चुकी है। 18 मई 2022 को श्रद्धा वालकर के शव के टुकड़े फ्रिज में रखे गए। 30 मई 2022 को फ्रिज के अंदर अंजन दास के बॉडी पार्ट को रखा गया। 10 फरवरी 2023 को निक्की यादव के शव को फ्रिज में रखा गया। दिल्ली में एक के बाद एक मर्डर कांड में फ्रिज का कनेक्शन लोगों को डरा रहा है।

पहले फ्रिज का नाम सुनते ही जहन में ठंडा-ठंडा कूल-कूल का एहसास होता था। अब जैसे ही फ्रिज खुलता है और बंद होता है तो लगता है कहीं कोई सनकी प्रेमी प्रेमिका के शव को इसके अंदर तो नहीं ठिकाने लगा रहा होगा। साहिल गहलोत ने ठीक वैसे ही निक्की यादव के शव को छुपाने की कोशिश की जैसे की श्रद्धा वालकर को मारकर आफताब पूनावाला ने किया था। जैसे की पूनम ने अपने पति अंजन दास की हत्या कर शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखा था।

हत्या के कुछ घंटे बाद हत्यारा कर लेता है शादी

इन दोनों केस के बारे में साहिल को जरूर पता होगा, तभी तो वो निक्की को मारने के बाद उसके शव को कहीं फेंका नहीं, बल्कि फ्रिज के अंदर छुपाकर रख दिया, ताकि बाद में अच्छी तरह सोच समझकर उसे ठिकाने लगाया जा सके। इतना ही नहीं जिस तरह श्रद्धा की हत्या करने के बाद भी आफताब आराम से अपनी डेली लाइफ जी रहा था, वैसे ही साहिल हत्या के कुछ घंटे बाद ही घोड़ी पर चढ़ता है और अपनी दुल्हन को लेकर घर आता है। घर से महज 700 मीटर की दूरी पर उसके लिव इन पार्टनर का शव फ्रिज में कैद रहता है। बड़े आराम से वो शादी का हर रस्म निभाता है। उसके चेहरे को देखकर जरा भी किसी को अंदाजा नहीं लगता है कि कुछ देर पहले उसने एक जिंदगी का गला घोंट दिया है।

ऐसे शुरू हुई थी निक्की की लव स्टोरी

साहिल ने निक्की की हत्या कैसे कि इस खबर से अबतक हर कोई रूबरूब हो गया होगा। चलिए हम इनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई उसके बारे में बताते हैं। झज्जर इलाके में रहने वाले सुनील यादव की बेटी निक्की यादव 12वीं पढ़ने के बाद डॉक्टर बनने का ख्वाब लेकर दिल्ली आई थी। मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम , नीट की तैयारी के लिए वो उत्तमनगर में कोचिंग सेंटर में दाखिल हुईं। ठीक उसी वक्त नजफगढ़ के रहने वाले कारोबारी पिता का बेटा साहिल गहलोत भी उत्तम नगर में एसएससी एग्जाम की तैयारी के लिए कोचिंग ज्वाइन किया। दोनों अलग-अलग कोचिंग सेंटर में पढ़ते थे। लेकिन रास्ते में आते-जाते दोनों की मुलाकात हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई।

फैमिली को बिना बताए लिव इन में रह रहे थे दोनों

साल 2018 में हुई पहली मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदला और फिर लिव इन रिलेशनशिप में। ना तो निक्की नीट क्लीयर कर पाई और ना ही साहिल एसएससी । लिहाजा साहिल ने ग्रेटर नोएडा में गलगोटिया कॉलेज में फार्मा की पढ़ाई के लिए दाखिला ले लिया। वहीं निक्की भी इंग्लिश ऑनर्स के लिए सेम कॉलेज में एडमिशन ले ली। इसके बाद ग्रेटर नोएडा में किराए के मकान में दोनों लिव इन में रहने लगे। फिर बीच में कोरोना आ गया। तो दोनों अपने फैमिली के पास रहने चले गए।

साहिल को मिलने के लिए बुलाया

कोरोना खत्म होने के बाद निक्की वापस दिल्ली लौटी और उत्तम नगर में किराए के मकान में शिफ्ट हो गई। लेकिन साहिल फैमिली के साथ ही रहने लगा था। हालांकि दोनों हर रोज मिलते थे। निक्की की बहन भी उसके साथ रहने आ गई थी। इधर साहिल के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। 9 फरवरी को मंगनी और 10 को शादी थी। लेकिन इस बात से निक्की अंजान थी। वैलेंटाइन डे करीब था इसलिए निक्की साहिल के साथ इस दिन को गोवा में सेलिब्रेट करना चाहती थी। उसने टिकट भी ले रखा था। 9 फरवरी को साहिल ने दूसरी लड़की से मंगनी कर ली। इसी दिन निक्की को प्रेमी के सगाई के बारे में पता चला। वो उसे मिलने के लिए बुलाई।

हत्या कर शादी के लिए निकला साहिल

9 फरवरी की रात में साहिल अपने कार से उसके पास पहुंचा। निक्की अपनी बहन को बताकर घर से निकली कि वो उत्तराखंड के ट्रिप पर साहिल के साथ जा रही है। लेकिन कार में दोनों के बीच काफी झगड़े हुए। जिसके बाद गुस्से में आकर साहिल ने कार में रखें चार्जर के तार से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद वो काफी देर तक कार में शव को रखकर घूमता है फिर वो मित्राऊ गांव की करीब 40 किलोमीटर की दूरी तय कर वो ढाबे पर पहुंच जाता है और शव को फ्रिज में छुपा देता है। ताकि बाद में सोच समझकर उसे ठिकाना लगाया जा सके।

ऐसे खुला राज

इसके बाद वो 10 फरवरी को वो दूसरी लड़की के साथ शादी करता है। पूरा मामला 14 फरवरी को खुलता है जब एक शख्स दिल्ली पुलिस को कॉल करता है और बताता है कि साहिल के ढाबे पर कुछ गतिविधियां हुई हैं। पुलिस वहां पहुंचती है और तलाशी लेती है। जैसे ही फ्रिज खुलता है निक्की की लाश बाहर निकलती है। तब जाकर साहिल का राज खुलता है। एक पिता को अपनी बेटी की मौत के बारे में पता चलता है। एक नई नवेली दुल्हन को अपने पति की करतूत के बारे में पता चलता है। एक माता-पिता को पता चलता है कि उसका बेटा कातिल है। एक नहीं, बल्कि तीन परिवार की खुशियां फ्रिज खुलते ही लूट जाती है।

और पढ़ें:

गोवा जाने का प्लान..फिर साथ में सुसाइड का इरादा, निक्की की हत्या का सच जान पिता के पैरों तले खिसकी जमीन

पत्नी को सरप्राइज देने के चक्कर में पति ने हाथ का किया ये हाल, नहीं देखा होगा प्यार का इतना बड़ा सबूत

PREV

Recommended Stories

मेरे बेड इशू को बॉयफ्रेंड नहीं समझ रहा, कैसे संभालू इसे?
दूध पिलाई से सगे भाइयों से शादी तक, 2025 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे ये वियर्ड वेडिंग रिचुअल्स