पत्नी को सरप्राइज देने के चक्कर में पति ने हाथ का किया ये हाल, नहीं देखा होगा प्यार का इतना बड़ा सबूत

Published : Feb 16, 2023, 01:37 PM IST
tatoo man

सार

एक दूसरे से प्यार जताने के लिए प्रेमी जोड़े एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। रोमांटिक डेट पर ले जाते हैं। लेकिन एक शख्स ने अपनी पत्नी को खुश करने के लिए कुछ ऐसा किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसने अपने हाथ पर पूरा मैरेज सर्टिफिकेट ही गुदवा लिया। 

रिलेशनशिप डेस्क. पार्टनर से प्यार जताने के लिए कोई महंगे गिफ्ट, तो कोई गुलाब का फूल देता है। हर किसी का प्यार को निभाने का  अलग तरीका होता है। लेकिन थाईलैंड में रहने वाले एक शख्स ने तो अपनी पत्नी को खुश करने के लिए हद ही पार कर दी। उसने अपनी पत्नी को अजीबो गरीब तोहफा दिया जो फिर से चर्चा में आ गया है। वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी पत्नी को सबसे अलग तोहफा देने को लेकर फिर से थाइलैंड के इस शख्स का नाम सामने आया है।

टैटू पार्लर ने शेयर की थी तस्वीर

ऑडिटी सेंट्रल न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड के साराबुरी प्रांत में काएंग खोई (Kaeng Khoi Thailand) नाम के शहर में एक टैटू पार्लर है। यहां पर एक शख्स के हाथों पर ऐसा टैटू बनाया गया था जिसकी तस्वीर उसने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। साल 2021 में उसने इसे पोस्ट किया था। उस वक्त भी टैटू वाला शख्स काफी वायरल हुआ था। इस बार वैलेंटाइड डे के मौके पर फिर से टैटू वाले शख्स का जिक्र होने लगा। पार्टनर से अलग अंदाज में प्यार जताने की बातें जब भी होंगी तो टैटू वाले शख्स जिसका नाम वॉल है उसका जिक्र जरूर होगा।

मैरेज सर्टिफिकेट का टैटू हाथ पर गुदवाया

थाइलैंड के रहने वाले वॉल ने दो साल पहले अपनी पत्नी को अनोखा गिफ्ट देने का प्लान बनाया। वो टैटू पार्लर गया और प्यार का सबसे बड़ा सबूत मैरेज सर्टिफिकेट का टैटू अपने हाथों पर बनवा लिया। 8 साल पुरानी पत्नी के लिए उसका प्यार वाकई काबिले तारीफ था। तस्वीरों में देख सकते हैं कि उसके पूरे कलाई पर फ्रेम में जड़ा हुआ मैरेज सर्टिफिकेट हैं। जो काफी अच्छा लुक दे रहा है।

अच्छे पलों की याद दिलाएगा ये टैटू

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वॉल को इस टैटू को बनवाने के लिए 8 घंटे बैठने पड़े। उनकी पत्नी ने जब टैटू को देखा तो हैरान रह गई। उसे पति का सरप्राइज काफी पसंद आया। वॉल की पत्नी ने उस टैटू को प्यार और सम्मान का प्रतीक माना। वहीं, वॉल का कहना है कि जब भी टैटू वो देखेंगे उन्हें पत्नी के साथ गुजारे गए खूबसूरत पल याद आएंगे। अगर उनके बीच कभी लड़ाई हुई तो टैटू को देखकर उस पल को याद करेंगे जब वो प्यार में डूबे रहते थे। फिर अहंकार को कम करके पत्नी के साथ अच्छे से पेश आएंगे।

और पढ़ें:

प्रेमिका से मिलते ही युवक की हो गई शादी, पढ़ें वैलेंटाइन डे का साइड इफेक्ट

सावधान! छोटे बच्चे को भी हार्ट अटैक आने का खतरा, जानें 6 कारण, एक तो खाने से है जुड़ा

 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!