वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमिका से मिलना युवक को महंगा पड़ गया। बैचलर गया था मिलने, लेकिन लौटा मैरेड मैन बनकर। हालांकि वो इस शादी से खुश नहीं है और बोल रहा है कि पहली बार वो लड़की से मिलने गया था। उसकी शादी जबरन करा दी गई है।

रिलेशनशिप डेस्क. वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी-प्रेमिका अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए मिलते हैं। वहीं, कई लोगों का दिल इस दिन टूट भी जाता है। लेकिन इस कहानी में प्रेमी-प्रेमिका मिलते हैं और पति-पत्नी बन जाते हैं। रुकिए...अगर ये सोच रहे होंगे कि दोनों ने खुद अपनी मर्जी से शादी की है तो गलत सोच रहे हैं। दरअसल, इनके वैलेंटाइन डे को वेडिंग डे में तब्दील गांव वालों ने कर दी। अब लड़का अलग ही रोना रो रहा है। मामला झारखंड के हजारीबाग से जुड़ा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चलकुशा थाना क्षेत्र के कोल्हुआकुदार गांव में रहने वाले पिंटू कुमार का अफेयर बरही थाना क्षेत्र के करियातपुर के पूनम कुमारी के साथ चल रहा था। कुछ सालों से दोनों एक दूसरे के इश्क में थे। 23 साल के पिंटू से जब 19 साल की पूनम शादी की बात करती तो वो टाल देता था। बताया जा रहा है कि हाल में पूनम उसपर शादी का दबाव बनाने लगी। लेकिन वो नौकरी के नाम पर गायब होने के फिराक में था। अब इसे संयोग कहे या फिर प्लानिंग। वैलेंटाइन डे के दिन पूनम ने पिंटू को मिलने बुलाया।

गांव वालों ने जबरन शादी कराई

करियातपुर गांव में दोनों एक दूसरे से मिल रहे थे तभी गांव वालों ने देख लिया। इसके बाद दोनों को मंदिर में लेकर जाकर विधि विधान के साथ शादी करा दी गई। इसके बाद दोनों को थाने पहुंचा दिया। पुलिस ने दोनों को समझा कर विदा कर दिया। पूनम के फैमिली ने मीडिया को बताया कि पिंटू पूनम की बहन का मौसेरा देवर है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी दोनों परिवार को थी। लेकिन लड़का शादी से इंकार कर रहा था। वैलेंटाइन डे पर जब दोनों मिले तो इनकी शादी करा दी गई। 

पिंटू शादी से नहीं है खुश 

वहीं, पिंटू का कहना है कि उसका कोई प्रेम प्रसंग पूनम से नहीं चल रहा था। वो कभी मिले नहीं। पूनम के कहने पर वो पहली बार उससे मिलने गया था। लेकिन जबरन शादी कराई गई। वहीं पिंटू के घरवाले पूनम को बहू मानने को तैयार है।

और पढ़ें:

प्यार में डूबे कपल ने वैलेंटाइन डे पर पानी के अंदर किया सबसे लंबा KISS, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें Video

कहीं फ्रीज में तो कहीं पलंग के नीछे छुपाई गई लाश, ऐसे खतरनाक आशिक से बचके रहें लड़कियां