सोशल मीडिया पर एक इंडिगो पायलट का वीडियो वायरल हो रहा है. वो जब भी किसी विदेश यात्रा से लौटते हैं, तो अपनी पत्नी के लिए वहां से फूल लेकर आते हैं. ये खूबसूरत वीडियो उनकी पत्नी ने ही शेयर किया है, जो खुद एक पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट हैं.

प्यार जताने के लिए किसी बड़ी वजह या महंगे तोहफे की जरूरत नहीं होती, बस छोटी-छोटी कोशिशें ही दिल जीत लेती हैं. ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक पायलट पति जब भी काम के सिलसिले में किसी दूसरे देश से लौटते हैं, तो अपनी पत्नी के लिए फूलों का गुलदस्ता लाना नहीं भूलते. ये वीडियो लाखों लोगों का दिल जीत रहा है.

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस प्यारे से वीडियो को इंडिगो की पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट मेघा झा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. वीडियो में उनके पायलट पति अपनी यूनिफॉर्म में घर के अंदर आते दिख रहे हैं. उनके एक हाथ में केबिन सूटकेस है, तो दूसरे हाथ में उन्होंने अपनी पत्नी के लिए लाए बैंगनी रंग के खूबसूरत फूल कसकर पकड़े हुए हैं.

मेघा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मैंने एक ऐसे आदमी से शादी की है जो मेरे लिए उन अलग-अलग देशों से फूल लाता है, जहां वो जाता है'. ये वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया. लोग पायलट की इस प्यारी सी आदत की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

View post on Instagram

एक यूजर ने कमेंट किया, 'बात यूनिफॉर्म या फूलों की नहीं है, बल्कि उस एहसास की है जो उन्होंने दिखाया.' एक और यूजर ने लिखा, 'असली प्यार यही है कि आप दुनिया के किसी भी कोने में हों, अपने चाहने वालों को याद रखें.' वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'यह वो पल है जिसका सपना हर लड़की देखती है.'

कई लोगों का मानना है कि यह वीडियो उन कपल्स के लिए एक प्रेरणा है जो काम या लंबी दूरी की वजह से हमेशा साथ नहीं रह पाते. यह वीडियो याद दिलाता है कि प्यार जताने के लिए बड़ी-बड़ी चीजों की नहीं, बल्कि ऐसी ही छोटी-छोटी कोशिशों की जरूरत होती है.