ब्लैक डायरी: पड़ोसी के साथ कंबल में थी महिला, अब ऐसे बना रही अपने पति को बेवकूफ

Published : Feb 16, 2023, 06:31 PM ISTUpdated : Feb 16, 2023, 06:55 PM IST
extramarital affair

सार

शादी के 15 साल बाद एक पति को लग रहा है कि उसकी पत्नी का अफेयर चल रहा है। पड़ोसी के साथ कंबल में उसे देखने के बाद से वो एक अलग ही जोन में चला गया है। हालांकि पत्नी का कहना है कि वो किसी के साथ अफेयर में नहीं हैं। 

ब्लैक डायरी: जब मैंने अपनी पत्नी को किसी अन्य व्यक्ति के साथ एक कंबल के नीचे पकड़ा, तो उसने मुझे बताया कि कुछ भी नहीं चल रहा था...ये कहना है जॉर्डन (बदला हुआ नाम) का। शादी के 15 साल बाद उसे लग रहा है कि उसकी पत्नी उसके साथ धोखा कर रही है। उसका अफेयर पड़ोसी के साथ चल रहा है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि वो इन सब से कैसे बाहर निकले। उसका हर दिन तनाव में गुजर रहा है। आइए जानते हैं पूरी कहानी और एक्सपर्ट की इसपर क्या राय है।

जॉर्डन बताते हैं कि मैं 45 साल का हूं, वह 42 साल की है और हमारी शादी को 15 साल हो गए हैं। सबकुछ अच्छा चल रहा है। हमारे घर में पड़ोसी का अक्सर आना जाना लगा रहता है। वो मेरे यहां छोटे-मोटे काम भी कर देता है। वो भी शादीशुदा है और दो बच्चे हैं। जब मैं घर से बाहर भी रहता हूं तो वो आता-जाता है। मैंने कभी उसे खतरे के रूप में नहीं देखा।

कुछ दिन पहले मुझे वायरल हो गया था तो मैं ऑफिस नहीं गया। ऊपर बने कमरे में आराम कर रहा था। जॉर्डन आगे बताते हैं कि जब मुझे थोड़ा आराम आया तो मैं नीचे टीवी देखने के लिए उतरा। लेकिन सोफे पर मैंने अपनी पत्नी और पड़ोसी को कंबल में देख लिया। मुझे देखते ही दोनों के तोते उड़ गए। हालांकि दोनों पूरे कपड़े में थे। जॉर्डन आगे बताते हैं कि मुझे देखते ही पत्नी बोलीं कि कुछ भी गलत मत समझना।हम दोनों यहां बैठकर बात कर रहे थे तभी मुझे ठंड लगी और कंबल मिला। हम दोनों इसे ओढ़ लिए थे। पता नहीं कब आंख लग गई।

जॉर्डन आगे बताते हैं कि उस वक्त मुझे समझ नहीं आया कि क्या कहूं। मेरे पड़ोसी ने माफी मांगी और चला गया। मुझे लगा कि ये लोग मुझे कल का पैदा हुए बच्चा समझ रहे हैं। मुझे मेरी पत्नी बार-बार समझाने की कोशिश कर रही है कि जैसा मैं सोच रहा हूं वैसा नहीं है। उसने कुछ भी गलत नहीं किया। लेकिन मेरा मन मानने को तैयार नहीं है। जब भी सोकर उठता हूं तो लगता है कि पत्नी पड़ोसी की बांहों में है। क्या उसका अफेयर चल रहा है। समझ नहीं आ रहा है क्या करूं।

एक्सपर्ट की राय-जैसा सोच रहे हैं हो सकता है वो सही ना हो। हालांकि आपकी पत्नी ने जो कहानी बताया वो सही है, लेकिन इसका ये भी मतलब नहीं की वो झूठ बोल रही है। आपने खुद ही कहा कि दोनों पूरे कपड़े पहने हुए थे। उन्हें ये भी पता था कि आप घरपर ही है। ऐसे में दोनों गलत काम नहीं कर सकते हैं। वो बार-बार आपसे बोल भी रही है कि उन दोनों के बीच कोई शारीरिक रिश्ता नहीं है। अगर आपकी गृहस्थी खुशहाल रही है तो फिर पत्नी पर अविश्वास करने का कोई कारण नहीं बनता है। आपको अभी उसे संदेहमुक्त कर देना चाहिए। उससे खुलकर आपको बात करनी चाहिए और अपने शक को दूर करना चाहिए। रिश्ता तोड़ना आसान होता है, लेकिन जोड़ना मुश्किल। शक को लेकर फैमिली को बिखरने मत दें।

(ब्लैक डायरी एशियानेट की एक ऐसी सीरीज है,जिसमें हम रिश्तों से जुड़े राज,समस्या के बारे में बताते हैं जिसे खुलकर लोग बता नहीं पाते हैं। इस सीरीज के माध्यम से जो लोग हमें अपनी कहानी बताते हैं, हम उनका नाम बदलकर आप तक लेकर आते हैं। इसके साथ एक्सपर्ट की राय भी देते हैं, ताकि समस्या का निदान हो सके।ब्लैक डायरी में सभी तस्वीरें सांकेतिक होती हैं। )

और पढ़ें:

फ्रिज में थी निक्की की लाश और साहिल बर्बाद कर रहा था दूसरी लड़की की जिंदगी, 3 परिवारों की ऐसे लूटी खुशियां

पत्नी को सरप्राइज देने के चक्कर में पति ने हाथ का किया ये हाल, नहीं देखा होगा प्यार का इतना बड़ा सबूत

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!