डेट नाइट से लेकर टॉयज तक, 50 के बाद इन टिप्स के जरिए बनाएं सेक्स लाइफ मजेदार

50 के बाद अक्सर लोगों की सेक्स लाइफ खत्म होने लगी है। महिलाओं में मेनोपॉज का वक्त आ जाता है। वहीं पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन का लेबल कम होने लगता है। लेकिन कुछ उपाय करके आप इस उम्र के बाद भी जीवन में रोमांच बरकार रख सकते हैं।

 

Nitu Kumari | Published : Sep 27, 2024 4:04 PM IST / Updated: Sep 27 2024, 09:37 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. ममता (बदला हुआ नाम) की उम्र 49 की है और उनके पति की उम्र 55 की। दोनों के बीच प्यार तो बहुत ज्यादा है लेकिन बिस्तर पर दोनों  अलग-अलग सोने लगे हैं। महीने में एक बार दोनों के बीच संबंध बनते हैं, लेकिन वो भी मजेदार नहीं होता है। उन्हें लगने लगा है कि उनकी सेक्स लाइफ का अंत होने वाला है। हालांकि उनकी यह सोच बिल्कुल गलत है। इस उम्र के बाद भी आप शारीरिक संबंध बना सकते हैं। बस जरूरत है सही तरीके और आपसी समझ की। यहां हम आपको कुछ सुझाव देंगे जिसके जरिए अपने सेक्स लाइफ को मजेदार बना सकते हैं।

बातचीत करने में शरमाएं नहीं

Latest Videos

50 साल के साथ के बाद भी कपल इस मुद्दे पर बातचीत करने में हिचकिचाते हैं। सबसे पहले तो पार्टनर से खुलकर और ईमानदारी से इसे लेकर बात करें। यह जानना जरूरी है कि दोनों एक-दूसरे से क्या चाहते हैं और क्या उम्मीदें हैं। इसके बाद आप कुछ अहम कदम उठा सकते हैं। मसलन सेक्स करने के दौरान क्या दिक्कत आती है। उसे लेकर डॉक्टर से मदद ले सकते हैं। हार्मोनल ट्रीटमेंट करा सकते हैं।

नई चीज़ें आज़माएं

रोल प्ले या फैंटसी को एक्सप्लोर करना आपकी सेक्स लाइफ में नया रोमांच ला सकता है। इसके साथ सेटिंग बदलें। सेक्स का आनंद केवल बेडरूम तक सीमित न रखें। आप नई जगहों या रोमांटिक सेटअप के साथ नए अनुभव कर सकते हैं।

फोरप्ले पर फोकस करें

उम्र के साथ शरीर में बदलाव आते हैं, इसलिए सेक्स से पहले फोरप्ले पर ध्यान दें। यह न केवल शारीरिक संतुष्टि देता है, बल्कि इमोशनल बॉन्ड भी मजबूत करता है। टच और कडलिंग करें। धीरे-धीरे एक-दूसरे को छूना, कडल करना और इमोशनल कनेक्शन बनाने से रिश्ते में मिठास आती है।

हेल्थ पर ध्यान दें

इस उम्र में शारीरिक फिटनेस बहुत जरूरी है। अच्छी डाइट के साथ-साथ रेगुलर एक्सरसाइज करें। यह आपके यौन पावर को बढ़ाता है। पार्टनर के साथ एक्सरसाइज करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

रिश्ते में रोमांस बनाए रखें

रोमांस जीवन में बहुत जरूरी है। इसलिए रेगुलर डेट नाइट्स प्लान करें। यह एक-दूसरे के साथ समय बिताने और रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करता है।छोटे-छोटे सरप्राइज जैसे गिफ्ट्स देना, रोमांटिक नोट्स लिखना, या बिना वजह एक-दूसरे के लिए कुछ खास करना रिश्ते में नई ऊर्जा लाता है।

नई टेक्निक्स और टूल्स आज़माएं

बाजार में कई तरह के सेक्स टॉयज और अन्य उपकरण मौजूद हैं। आपसी सहमति से आप इनका उपयोग कर सकते हैं। इससे रोमांच बढ़ सकता है।

और पढ़ें:

रिपोर्ट: पत्नियां कर रहीं टॉर्चर, दर्द से कराहते पतियों को सुनने वाला कोई नहीं

पति को पड़ोसन आ जाए पसंद, तो इन टिप्स की मदद से बचाएं अपनी गृहस्थी

Share this article
click me!

Latest Videos

रोचक किस्साः गुजरात के भैंसों का कमाल, ब्राजील हो गया मालामाल
J&K में अमित शाह ने विपक्ष को धो डाला, कहा- '40 हजार हत्याओं के जिम्मेदार हैं 2 लोग'
'जहर' बन गए कंगना रनौत के ये 5 बयान, इस वजह से बार-बार शर्मिंदा हुई BJP
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts
उपचुनाव में डिसाइडिंग फैक्टर साबित हो सकती है मायावती की एंट्री, 5 प्वाइंट में समझिए कैसे