
रिलेशनशिप डेस्क. प्यार अगर किसी से हो जाए तो धर्म, जाति यहां तक कि अब लिंग भी मैटर नहीं करता है। झारखंड के पाकुड़ में 10 साल पहले एक लव स्टोरी शुरू हुई। शादी हुआ और मौत पर जाकर कहानी खत्म हो गया। कहानी दिनेश हेम्ब्रम और किन्नर बबलू सोरेन उर्फ बबली से जुड़ी है। बबली अब इस दुनिया में नहीं है। उसकी जिंदगी खत्म करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति दिनेश है। पुलिस अब उसे तलाश रही है।
10 साल पहले किन्नर से युवक ने की शादी
महेशपुर थाना क्षेत्र के देवीनगर गांव में 10 साल पहले दिनेश हेम्ब्रम ने किन्नर बबली से प्यार किया और आदिवासी रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों के बीच इतने सालों तक सबकुछ अच्छा चल रहा था। इस बीच बबली को पता चला कि दिनेश की एक और पत्नी है। जिसे लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। 23 फरवरी की रात में दिनेश शराब पीकर घर आया। जिसके बाद पति-पत्नी के बीच खूब लड़ाई हुई। जिसके बाद दिनेश ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया।
पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी
गांव के लोगों को जब सुबह इस बात का पता चला तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही वो फरार दिनेश की तलाश में जुट गई है। गांव वालों और मृतक के परिजनों से बयान ले रही है।
पहले से शादीशुदा था आरोपी
मृतक के भाई चंदन ने बताया कि दिनेश पहले से शादीशुदा था। लेकिन उसने बबली को प्रेमजाल में फंसाया और शादी की। लेकिन अक्सर वो अपनी दूसरी पत्नी के पास जाता था। जिसके लेकर दोनों के बीच झगड़े होते थे। उसने बबली से पीछा छुड़ाने के लिए हत्या कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें:
स्कूबा डाइविंग के लिए भारत में बेस्ट हैं ये 7 जगहें, समंदर के अंदर का एडवेंचर रख देगा हिलाकर
बांस को करें डाइट में शामिल, तेजी से कम होगा वजन, मिलेंगे ये 5 हेल्थ से जुड़े फायदे
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.