सोती पत्नी के साथ अननेचुरल सेक्स करने की कोशिश करने लगा शैतान पति, नहीं मानी तो..

Published : Sep 01, 2023, 02:57 PM IST
harassment

सार

कहते हैं पति-पत्नी का रिश्ता तभी तक अच्छा रहता है जब दोनों अपनी मर्यादा को क्रॉस ना करें। यूपी के फिरोजाबाद में पति की हैवानियत की ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे जानकर रुह कांप जाए। 

रिलेशनशिप डेस्क. पति-पत्नी का रिश्ता प्यार-विश्वास और आपसी सहयोग पर आधारित होता है। एक भी चीज अगर इसमें से कमजोर हुई तो रिश्ता भी दरकने लगता है। कई बार तो पति-पत्नी का रिश्ता इतना भयावह हो जाता है जिसके बारे में जानने के बाद शादी जैसी चीजों से दूर रहने का मन करता है। यूपी के फिरोजाबाद से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है, जहां पति की हैवानियत की वजह से पत्नी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

घटना थाना रसूलपुर के एक मोहल्ला की है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात में सोते वक्त पत्नी के साथ पति अननेचुरल सेक्स करने की कोशिश करने लगा। पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो पति हैवान बन गया। उसने उसे खूब मारा। इतने पर भी उसका मन नहीं भरा तो उसने प्रेस को गर्म करके उसके कूल्हों को जलाना शुरू कर दिया। पत्नी दर्द से चीखती रही। महिला की हालत इतनी खराब हो गई कि उसे रात ट्रामा सेंटर भी भर्ती कराया गया।जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पांच साल पहले हुआ था निकाह

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थाना दक्षिण की रहने वाली महिला का निकाह पांच साल पहले रसूलपुर में रहने वाले एक शख्स से हुई थी। निकाह के बाद से ही दोनों के बीच के रिश्ते सही नहीं थे। आए दिन लड़ाई-झगड़े होते थे। पीड़िता की मानें तो शौहर और ससुरालवालों ने झूठ बोलकर उसके साथ दूसरी शादी की थी। आए दिन वो उसे परेशान करता था। महिला ने पति के खिलाफ पहले भी केस दर्ज कराएं थे। कुछ दिन पहले ही फैमिली कोर्ट में समझौता होने के बाद वह ससुराल लौटी थी।

मायके वालों को की फोन

पीड़िता ने बताया कि बुधवार की रात जब वो सो रही थी तब पति अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध की तो खूब मारा और कूल्हा जला दिया। जैसे तैसे अपने मायके फोन की। सूचना मिलने पर भाई आ गए और अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें:

शादीशुदा रहते दूसरी शादी करके शारीरिक संबंध बनाना रेप, जानें हाईकोर्ट ने क्या-क्या कहा

स्टेज पर दुल्हन कर रही थी डांस, दूल्हे की वजह से हो गई जग हंसाई, देखें Video

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!