Bride and Groom Video: दूल्हा और दुल्हन रोमांटिक गाने पर डांस कर रहे थे। शादी में मौजूद लोग उनकी जोड़ी को देखकर खुश हो रहे थे।तभी दूल्हे की वजह से दुल्हन की भारी बेइज्जती हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिलेशनशिप डेस्क. पहले की शादी में दुल्हन शरमाई-सकुचाई स्टेज तक पहुंचती थी। दूल्हे का हाथ पकड़ना तो दूर नजरे उठाकर देखती भी नहीं थी। लेकिन आज की शादी की तस्वीर बदल गई है। दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए अलग-अलग आइडिया अपनाते हैं। दूल्हन की स्पेशल एंट्री होती है। वो डांस करते हुए जयमाला के स्टेज पर पहुंचती है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। लेकिन कई बार जरा चूक से उनका मजाक भी बन जाता है। जैसा की इस वीडियो में हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो में देख सकते हैं कि दुल्हन 16 श्रृंगार करके अपने दूल्हे राजा के साथ रोमांटिक डांस (bride and groom dance video) कर रही है। रेड कलर में स्टेज को खूबसूरती से सजाया गया है। दूल्हे मियां भी दुल्हन के बाहों में बाहें डालकर कदम मिला रहे हैं। सब अच्छा चल रहा है...वीडियोग्राफर वीडियो बना रहा है। लेकिन तभी दूल्हे का बैलेंस बिगड़ जाता है। वो अपनी बाहों में थामे हुए दुल्हन संभाल नहीं पाता है। जिसकी वजह से वो बुरी तरह गिर जाती है। स्टेज पर पड़ी दुल्हन को देखकर लोगों के मुंह से ओह शब्द निकलता है। आप भी देखिए ये वीडियो-

View post on Instagram

'भाई संभलकर अभी से गिर गए आगे बहुत रस्म निभानी है'

सोच सकते हैं कि गिरने के बाद दूल्हा और दुल्हन को कैसा लग रहा होगा। शादी में आए मेहमान के सामने वो बेइज्जती महसूस कर रहे होंगे। हालांकि इस तरह की घटना किसी के साथ भी हो सकती है। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग इस वीडियो को देखकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'भाई जिम कर लेते तो ये दिन नहीं देखने पड़ते।'वहीं एक ने लिखा, 'अरे संभलकर भाई अभी बहुत सारे रस्म निभाने हैं, अभी से गिर रहे हो।' वहीं एक अन्य ने लिखा,'हे भगवान क्यों अपना मजाक बनवाते हो। सारे लोग आप को देखकर हंस रहे होंगे। अच्छा लगता है क्या।' वाकई शादी के दौरान ऐसी कोई भी चीज नहीं करनी चाहिए, जिसे लेकर आप मजाक के पात्र बन जाओं।

और पढ़ें:

सात फेरे लेने के बाद भी कुंवारा रह गया दूल्हा, दुल्हन ने शादी के 7 दिन बाद दिया कभी ना भूलने वाला दर्द

सुहागरात मनाने के बाद 3 दिन तक दूल्हा-दुल्हन नहीं जाते बाथरूम!