प्रेग्नेंट हुए ट्रांस पुरुष ने दिया बच्चे को जन्म, लड़का या लड़की? नहीं किया लिंग का खुलासा

Published : Feb 09, 2023, 11:56 AM ISTUpdated : Feb 09, 2023, 11:58 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क : केरल के ट्रांसजेंडर दंपत्ति इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी। अब बुधवार को ट्रांस पुरुष जाहद ने एक हेल्दी बेबी को जन्म दिया। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की।

PREV
16

जिया पावल और जाहद नाम के इस ट्रांस कपल ने बुधवार सुबह 9:37 बजे के करीब केरल के सरकारी अस्पताल में सिजेरियन सेक्शन और हार्मोन थेरेपी के जरिए एक 2.92 किलो के बच्चे को जन्म दिया। बच्चा और जाहद दोनों स्वस्थ हैं।

26

कहा जा रहा है कि यह भारत का पहला ऐसा मामला है, जहां पर कोई ट्रांस पुरुष ने किसी बच्चे को जन्म दिया है। जाहद की पार्टनर जिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए नन्हें हाथों की तस्वीर शेयर की और इस बारे में जानकारी दी। हालांकि, दोनों अपने बच्चे की लिंग को सार्वजनिक नहीं किया है।

36

बता दें कि केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने खुद जिया से फोन पर बात की और उन्हें शुभकामनाएं दी। इतना ही नहीं प्रेग्नेंसी के कॉम्प्लिकेशंस को देखते हुए एक पैनल का गठन भी किया गया है, जो 4 से 5 दिनों तक बच्चे और मां की देखभाल करेगा।
 

46

इस कपल की बात करें तो जिया पावल 3 साल से जाहद के साथ रिलेशनशिप में हैं। जिया का जन्म एक पुरुष के रूप में हुआ था, जो अब एक महिला बन चुकी हैं। वहीं, जाहद का जन्म एक महिला के रूप में हुआ था, जो एक पुरुष बन चुके हैं। 

56

दोनों ने हार्मोनल थेरेपी के जरिए अपना लिंग बदला। वहीं, जाहद ने सर्जरी के जरिए अपने स्तनों को कटवा दिया था। हालांकि, सर्जरी के दौरान गर्भाशय और कुछ अंगों को वैसे ही छोड़ दिया गया था, जिसके चलते जाहद गर्भवती हुए और अब एक हेल्दी बच्चे को जन्म दिया।

66

जिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ट्रांसजेंडर समाज में निरंतर डर के साए में जी रहा है। ऐसे में जो ट्रांस जेंडर माता-पिता बनना चाहते हैं उनके लिए भी गर्भधारण करना संभव है।

ये भी पढ़ें: नहीं करूंगा शादी...सुनते ही आग बबूला हुई लड़की, नए आशिक को ठिकाने लगाने के लिए पुराने प्रेमी का लिया सहारा

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories