
एक बार अलगाव के बाद प्यार बेहद मुश्किल होता है। अगर ब्रेकअप बुरा हुआ है, तो वापस उस रिश्ते में लौटना बेहद मुश्किल होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अलगाव के बाद फिर से एक्स के प्यार में पड़ने का ट्रेंड बढ़ चुका है। अपने एक्स पार्टनर के पास वापस जाना एक चालान के तहत ट्रेंड हो रहा है, जिसे सर्कुलर रिलेशनशिप नाम दिया गया है। ऐसे रिलेशनशिप में अतीत को स्वीकारना और नया भविष्य बनाना शामिल होता है। अगर सही इरादे से सर्कुलर रिलेशनशिप को आगे बढ़ाया जाए, तो ये हमेशा के लिए स्ट्रांग बॉन्ड साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में अधिक बातें।
सर्कुलर रिलेशनशिप में दो जोड़े अलगाव के एक लंबे दौर के बाद अपने प्यार को फिर से जगाने का मौका देता है। जब दो लोग ब्रेकअप में अपनी भूमिका और अपनी जिम्मेदारी पर विचार करते हैं, उससे सीखते हैं और अपनी गलतियों को दोबारा न दोहराने का वादा निभाते हैं, तो इससे सर्कुलर रिलेशनशिप जन्म लेता है। कई बार कपल्स मैच्योरिटी के बाद सर्कुलर रिलेशनशिप में जाना पसंद करते हैं। यानी कि कम उम्र में रिलेशनशिप के दौरान उनसे, जो गलतियां हुई थी अब वह मैच्योर होने के बाद उन गलतियों को नहीं दोहराना चाहते। कई मायने में सर्कुलेशन रिलेशनशिप अच्छी जोड़ियों को दोबारा बनाने का मौका है। इस तरह के रिश्ते में पहले वाली बात शामिल होती है और परिपक्वता भी आ जाती है।
और पढ़ें: मैं अपने गे पति के बच्चे की मां बनने वाली हूं, वो सिर्फ मुझसे....': जानें अनोखे कपल की कहानी
किसी रोमांचक व्यक्ति को मिलना, उसके साथ डेट में जाना और लाइफ में उसका होना काफी सुकून देता है। लेकिन जैसे-जैसे एक दूसरे की अजीबोगरीब आदतों, कमियों और नापसंद को समझने का मौका मिलता है, आपस में टकराव होने लगता हैं। इस तरह से ब्रेकअप हो जाता है। जब गुस्सा कम हो जाता है, तो फिर पार्टनर की याद आने लगती है। कई लोग मैसेज भेज कर माफी मांग लेते हैं। कई लोग रिश्ता सुलझाना चाहते हैं और एक नई शुरुआत करना चाहते हैं। जो लोग पॉजिटिव वे में रिश्ता खत्म करते हैं, उन लोगों में भी सर्कुलर रिलेशनशिप बेहद आम होता है।
और पढ़ें: मेरी गर्लफ्रेंड को मेरी ही मां भेजती है 'गंदे मैसेज'! सच जानकर हिल गया मैं सब कैसे संभालू
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.