Gay husband pregnancy story: अमेरिका में रहने वाली सामंथा और उनके गे पति जैकब अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। अलग sexual orientation होने के बावजूद दोनों का रिश्ता मोनोगैमस और प्यार से भरा है। कपल ने बताया कि वे पूरी तरह संतुष्ट और खुश हैं।

Love Story With Straight And Gay: शादीशुदा रिश्ते को तभी सफल माना जाता है,जब सामान पसंद, सोच हो। ऐसे ही कपल को बेस्ट जोड़ी का एग्जापल दिया जाता है। लेकिन इस अवधारणा को अमेरिका के लॉस एंजिलिस में रहने वाले कपल ने बदल दिया है। उनकी अनोखी और मजबूत बॉन्डिंग ने बताया कि रिश्ता एक समान पसंद या सोच से नहीं बल्कि प्यार से आगे बढ़ता है। एक स्ट्रेट वाइफ कैसे गे पति के साथ रह सकती है और मां भी बन सकती है, ये कहानी उसकी की है।

38 साल की सामंथा विन ग्रीनस्टोन और 32 साल के जैकब मार्टिन हाफ जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इनके रिश्ते की खासबात यह है कि सामंथा स्ट्रेट हैं और जैकब गे। लेकिन कपल दावा करते हैं कि उनका रिश्ता पूरी तरह मोनोगैमस (एक समय में केवल एक ही साथी ) है। वे गहराई से एक दूसरे से प्यार करते हैं।

कैसे हुई पहली मुलाकात?

सामंथा और जैकब की मुलाकात 9 साल पहले एक थिएटर प्ले Fiddler on the Roof के ऑडिशन में हुई थी। जैकब को सामंथा की अनोखी हंसी और बेफिक्र अंदाज पहली मुलाकात में ही पसंद आ गया। शो के दौरान दोनों इतने करीब आए कि उनकी दोस्ती धीरे-धीरे एक गहरे बंधन में बदलने लगी। सामंथा खुद इस कंफ्यूजन में थीं कि क्या ये दोस्ती से बढ़कर कुछ है। क्योंकि वो स्ट्रेट थी जबकि जैकब गे।

कपल ने एनर्जी हीलर से सलाह ली

इसके बाद उन्होंने एक एनर्जी हीलर से सलाह ली। तो उसने कहा कि दोनों के बीच एक spiritual umbilical cord” है। सामंथा ने तुरंत जैकब से पूछा, क्या वो भी ऐसा ही महसूस करते हैं? जैकब ने तुरंत जवाब दिया-हां।

View post on Instagram

रिश्ते की शुरुआत और डर का खत्म होना

एक बार दोनों ने एक दोस्त के घर पर साथ में रात बिताई और वहीं उनका रिश्ता एक नए मोड़ पर पहुंचा। शुरुआत में जैकब को एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने को लेकर डर था, लेकिन सामंथा के मुताबिक उनके सारे डर उसी रात खत्म हो गए। 2018 में दोनों LA में साथ रहने लगे और उन्होंने साफ कहा कि उनका रिश्ता पूरी तरह मोनोगैमस है। जैकब ने कहा कि मैं सामंथा के साथ पूरी तरह संतुष्ट हूं। वो मेरी सोलमेट है।

और पढ़ें: इस देश में एक लड़के की होती हैं 5 गर्लफ्रेंड?

शादी और परिवार की खुशी

2023 में जैकब ने सामंथा को प्रपोज किया और नवंबर 2024 में दोनों ने यहूदी रीति-रिवाज से शादी कर ली। जैकब का कंजर्वेटिव क्रिश्चियन परिवार भी इस रिश्ते से बेहद खुश है। हालांकि कुछ लोग इसे लैवेंडर मैरेज कहते हैं।

View post on Instagram

क्या है Lavender Marriage?

कुछ लोग उनके रिश्ते को Lavender Marriage कहते हैं। एक ऐसा विवाह जिसमें LGBTQ+ लोग सामाजिक कारणों से स्ट्रेट मैरिज कर लेते हैं। यानी अपने नेचर को छोड़कर विपरित नेचर के साथ होना। लेकिन सामंथा और जैकब ने साफ कहा कि हमारा रिश्ता कोई दिखावा नहीं। हम 100% प्यार में हैं और पूरी तरह खुश हैं।

बच्चे की खुशखबरी

कुछ लोगों का कहना है कि बच्चा आईवीएफ से है। जबकि कपल का कहना है कि यह पूरी तरह नेचुरल है। सामंथा ने पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से बच्चे को कंसीव किया। अब कपल अपने पहले बच्चे की तैयारी में है। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि जैकब एक बेहतरीन पिता बनने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना का दिल छूने वाला खुलासा, टॉक्सिक रिश्ते से निकलने के बाद भी मिल सकता है सच्चा प्यार