
रिलेशनशिप डेस्क.निक्की यादव मर्डर (Nikki Murder Case) के चर्चे अभी रुके नहीं थे कि दिल्ली में एक और खौफनाक वारदात सामने आ गया। प्यार के नाम पर एक और महिला की जिंदगी चली गई। छह साल प्यार के रिश्ते में रहने के बाद लिव इन पार्टनर ने महिला के ऊपर तारपीन का तेल डालकर आग लगा दी। झुलसी हालत में महिला को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां पर सोमवार को उसकी मौत हो गई।
ड्रग्स लेते प्रेमी को महिला ने पकड़ा था
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिला छह साल से आरोपी के साथ लिव इन में रह रही थी। एक दिन महिला ने अपने पार्टनर को उसके एक दोस्त के घर पर ड्रग्स लेते हुए पकड़ लिया था। 10 फरवरी को इस बात को लेकर दोनों के बीच खूब झगड़े हुए। जिसके बाद गुस्साए प्रेमी ने महिला के ऊपर तारपीन का तेल डालकर आग लगा दी। 11 फरवरी को अमन विहार थाने में सूचना मिली की महिला को जलाया गया। महिला को एसजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बुरी तरह झुलस चुकी थी महिला
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस एसजीएम अस्पताल पहुंची, ताकि उसका बयान लिया जा सके। लेकिन वो बुरी तरह झुलस चुकी थी। इसके बाद उसे सफदरजंग अस्पताल फिर एम्स के ट्रामा सेंटर में शिफ्ट किया गया। लेकिन उसकी जान बचाई नहीं जा सकी। सोमवार यानी 20 फरवरी को उसने अंतिम सांस लीं। जांच में पाया गया कि मृतिका 6 साल से मोहित नाम के शख्स के साथ लिव इन रिलेशनशिप (live in Relationships) में थी। वो पहले से शादीशुदा थी।
2 बच्चों की मां थी मृतिका
28 साल की मृतक महिला फुटवियर फैक्टी में काम करती थी। उसके दो बच्चे हैं। पहली शादी में 8 साल का बेटा वहीं, लिव इन पार्टनर के साथ 4 साल की बेटी है। वहीं पुलिस ने आरोपी मोहित को हिरासत में ले लिया है। अमन विहार पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मोहित को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें:
अनोखा रिश्ता!3 पत्नियों के साथ रहता है ये 'ट्रॉफी पति', औरतें नौकरी करके पालती हैं उसका पेट
साहिल ही नहीं, उसकी फैमली भी है निक्की यादव की 'कातिल', सामने आई हत्या की असली वजह
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.