- Home
- Lifestyle
- Relationship
- अनोखा रिश्ता!3 पत्नियों के साथ रहता है ये 'ट्रॉफी पति', औरतें नौकरी करके पालती हैं उसका पेट
अनोखा रिश्ता!3 पत्नियों के साथ रहता है ये 'ट्रॉफी पति', औरतें नौकरी करके पालती हैं उसका पेट
रिलेशनशिप डेस्क. शादी का लड्डू खाना हर कोई चाहता है। लेकिन ज्यादातर लोग एक ही लड्डू खाकर खुश हो जाते हैं। जबकि कुछ लोगों को यह दो से तीन बार खाना पसंद है। हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलवाने जा रहे हैं जिसने एक दो नहीं बल्कि तीन शादियां की हैं।

हैरानी तब और होगी जानकर कि सामान्य शक्ल सूरत रखने वाला इंसान नौकरी भी नहीं करता है। बल्कि उसकी तीनों पत्नियां कमाकर उसका पेट भरती हैं। तस्वीरों को देखकर तो समझ ही गए होंगे कि पति कैसा है और उसकी पत्नियां कितनी सुंदर हैं। यकीनन आपके मन में सवाल होगा कि आखिर महिलाओं ने ऐसे पति को क्यों चुना।

तीन पत्नियों वाले पति का नाम निक डेविस (Nick Davis) है जिसकी उम्र 39 साल है। निक खुद को ‘ट्रॉफी हस्बैंड’ (Trophy Husband) बताते हैं। यानी वो अपनी तीनों पत्नियों के लिए पुरस्कार की तरह हैं। निक की 3 पत्नियां नौकरी करती हैं। जबकि वो बेरोजगार हैं।
निक क्यों नौकरी नहीं करते हैं इसे लेकर वो मीडिया को बताते हैं कि राजा ज्यादा काम नहीं करता है। सारी शक्तियां रानी के पास होती है। इसलिए उन्होंने अपनी सारी शक्तियां रानियों को दे दी हैं। एप्रिल, डैनियल और जेनिफर तीनों फुलटाइम वर्किंग हैं। इनके 2 बच्चे भी हैं।
निक ने बताया कि 15 साल पहले उनकी मुलाकात एप्रिल से यूनिवर्सिटी में हुई थी। दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर शादी। 9 साल बाद निक और एप्रिल की जिंदगी में जेनिफर का स्वागत किया।
इसके बाद तीनों की जिंदगी में डैनियल आई। तीनों सौतने एक घर में काफी खुशी से रहती हैं। एप्रिल ने बताया कि निक काफी रोमांटिक हैं। उनके प्रेम का तरीका हम तीनों को बहुत पसंद है। एप्रिल बताती हैं कि क्यों उन्होंने निक की दूसरी शादी कराई। उन्होंने कहा कि वो अपने पति की प्रेम से जुड़ी जरूरतों को अकेले नहीं पूरी कर पाती थी। इसलिए खुद उन्होंने जेनिफर को निक से मिलवाया। फिर शादी कराई।
एप्रिल और जेनिफर साल 2022 में टीएलसी चैनल के ‘सीकिंग सिस्टर वाइफ’ पर गई थी। जहां पर निक के लिए तीसरी दुल्हन उन्हें मिली। 22 साल की डैनियल के साथ उन्होंने निक की तीसरी शादी कराई। डेविस परिवार ने पिछले साल बच्चे का स्वागत किया । निक का पिछले रिश्ते से एक बड़ा टीनएज बेटा भी है।
शारीरिक संबंध को लेकर निक ने बताया कि रात में उन्हें अपने तीनों पत्नियों के साथ सोना पसंद है। लेकिन सेक्स वो हर पत्नी के साथ अलग-अलग करते हैं।
और पढ़ें:
साहिल ही नहीं, उसकी फैमली भी है निक्की यादव की 'कातिल', सामने आई हत्या की असली वजह
आलिया भट्ट ने बताया अपने खूबसूरत त्वचा का राज, सुबह उठने से लेकर सोने तक ऐसे करती हैं स्किन केयर
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.