ब्लैक डायरी: 59 साल के ससुर का बहू की कजिन पर आया दिल, अब ये बात कर रही है परेशान

Published : Jun 05, 2023, 05:56 PM IST
relationship

सार

कब किसके प्रति फिलिंग डेवल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस केस में भी कुछ ऐसा हुआ है जहां एक ससुर को अपने बहू के बड़ी बहन पर क्रश हो गया। अब वो परेशान हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. मैं अपनी बहू की बड़ी बहन के प्रति आसक्त हो रहा हूं। मेरी उससे बहुत अच्छी दोस्ती हो गई है। लेकिन हमारे बीच कुछ हो नहीं सकता है ये मुझे पता है। लेकिन अब मैं परेशान रहने लगा हूं डेविड (बदला हुआ नाम) की ये कहानी है। जो बुढ़ापे में अपनी ऐसी भावनाओं को लेकर परेशान हैं। वो इस उलझन से निकलना चाहते हैं। तो चलिए पहले पूरी कहानी बताते हैं और एक्सपर्ट की क्या राय है जानते हैं।

बतौर डेविड वो 59 साल के हैं। जबकि उनकी पत्नी की उम्र 57 हैं। उनके बच्चे बड़े हो चुके हैं। एक बेटे की शादी हो गई है। बहू की उम्र 30 साल की है। डेविड बताते हैं कि मेरी बहू बहुत अच्छी है। लेकिन उसकी कजिन जिसकी उम्र 34 साल है उससे मेरी अच्छी दोस्ती हो गई है। हमारे बीच घंटों बातें होती हैं। उसके करीब रहना मुझे अच्छा लगता है। हालांकि मुझे नहीं पता है कि वो मेरे प्रति कैसा नजरिया रखती है। लेकिन उसकी बातों से लगता है कि वो भी मुझे पसंद करती है।

मैं उसके साथ बिना किसी अफेयर के दोस्ती रखना चाहता हूं। मुझे पता है कि प्यार करने के कई तरीके हैं। आप किसी को अपने भाई या बहन की तरह प्यार कर सकते हैं। या फिर इसलिए उससे प्यार कर सकते हैं कि उसके साथ नाचना, हंसना आपको पसंद हैं। मुझे बहू की कजिन के साथ बातें करना बहुत पसंद है।मेरा अफेयर नहीं चल रहा है। लेकिन मैं उलझन में हूं और इससे कैसे निकलूं।

एक्सपर्ट की राय-जब आप एक खुशहाल रिश्ते में होते हैं तभी दूसरे लोगों को पसंद करना पूरी तरह सामान्य है। हम कई कारणों से अन्य लोगों के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। वैसे उस युवा महिला को भी आप में कुछ खूबियां नजर आई है जिसकी वजह से वो आपके करीब है। लेकिन आप जानते हैं कि आपकी भावनाएं कभी भी वास्तिवकता नहीं बन सकती हैं। ऐसे में अपने दिल और दिमाग को मजबूत करके उससे दूरी बनाएं। अपनी पत्नी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारें। क्योंकि बात का बतंगड़ बनते देर नहीं लगती है।

(ब्लैक डायरी एशियानेट की एक ऐसी सीरीज है,जिसमें हम रिश्तों से जुड़े राज,समस्या के बारे में बताते हैं जिसे खुलकर लोग बता नहीं पाते हैं। इस सीरीज के माध्यम से जो लोग हमें अपनी कहानी बताते हैं, हम उनका नाम बदलकर आप तक लेकर आते हैं। इसके साथ एक्सपर्ट की राय भी देते हैं, ताकि समस्या का निदान हो सके।ब्लैक डायरी में सभी तस्वीरें सांकेतिक होती हैं। )

और पढ़ें:

7 PHOTOS: प्लस साइज वाली लड़कियां मानवी गगरू से लें स्टाइलिश लगने का इंस्पिरेशन

पीरियड्स में भूलकर भी महिलाएं ना करें ये 7 चीजें, बढ़ सकती है तकलीफ

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!