
रिलेशनशिप डेस्क. प्यार त्याग और समर्पण सिखाता है, लेकिन आजकल इसकी परिभाषा बदल गई है। अवैध संबंध को प्यार का नाम देने वाले प्रेमी-प्रेमिका ऐसे-ऐसे खतरनाक काम कर जाते हैं जिसे सुनकर कोई भी दहल जाए। महाराष्ट्र के पुणे में प्रेमी हैवानियत की हद को पार कर गया। उसने 15 महीने के मासूम बच्चे को खौलते पानी में डाल दिया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
मां की गैरमौजूदगी में दिया अंजाम
घटना महाराष्ट्र के पुणे जिले चाकन के पास शेत पिंपलगांव गांव की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 6 अप्रैल को जब जब बच्चे की मां घर पर नहीं थी तब हैवान ने इस घटना को अंजाम दिया। उसने बच्चे को खौलते पानी में डाल दिया। जब महिला वापस लौटी तो उसने कहानी गढ़ी कि बच्चा गलती से बाल्टी से टकरा गया और गर्म पानी उस पर गिर गया।
बच्चे की मौसी ने खोली पोल
लेकिन कहते हैं ना सच छुपे नहीं छुपती। हैवान के करतूत को महिला की बहन देख ली थी। लेकिन आरोपी ने उसे उस वक्त डरा-धमका दिया था। गर्म पानी में जब बच्चा जला और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।इसके बाद बहन ने अपनी जुबान खोल दी। उसने अपनी बहन को सारा सच बता दिया। जिसके बाद पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी गई।
आरोपी पहुंचा हिरासत में
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला से शादी करना चाहता था। लेकिन वो तैयार नहीं थी। जिसकी वजह से वो नाराज था और उसने गुस्से में बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दो दिन पहले उसे हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले की जांच चल रही हैं।अवैध संबंध का अंजाम सही नहीं होता है। इससे ना सिर्फ एक परिवार बर्बाद हो गया, बल्कि एक मासूम की जान चली गई।
अवैध संबंध से बचकर
एक सभ्य समाज में अवैध संबंध के लिए जगह नहीं होनी चाहिए। इसकी वजह से दो घर बरबाद हो जाते हैं। पति का संबंध अगर गैर महिला के साथ हो या फिर पत्नी का संबंध पराए पुरुष के साथ। दोनों ही सूरत में यह फैमिली के लिए खतरनाक होता है।
और पढ़ें:
Priyanka Chahar करती हैं कपड़ों और स्टाइल की चोरी ,एक्स-फ्लैटमेट ने खोली 'पोल'
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.