बेटी से बार-बार रेप और मां को मारने की दी धमकी, अब हैवान बाप को मिली ये कड़ी सजा

Published : Jan 31, 2023, 09:58 AM IST
Chhawla Rape Case

सार

केरल कोर्ट ने अपनी बेटी से बार-बार रेप करने और उसे प्रेग्नेंट करने के दोषी पाए गए हैवान पिता को एक दो बार नहीं बल्कि तीन बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अब वो बाकी की जिंदगी जेल में ही गुजारेगा।

रिलेशनशिप डेस्क. पूरी दुनिया जब कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से घरों में कैद थी, उस दौरान एक शख्स ऐसा हैवान हुआ कि अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाने लगा। इतना ही नहीं पत्नी को चुप रहने की धमकी भी दी। लेकिन पूरा मामला तब खुला जब 15 साल की बच्ची प्रेग्नेंट हो गई थी। रिश्ते की मर्यादा को कलंकित करने वाली ये कहानी केरल की है। केरल कोर्ट ने दोषी बाप को पोक्सो एक्ट के तहत उसके घिनौने अपराध के लिए तीन आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

क्या है पूरा मामला

कोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक मार्च 2021 में लॉकडाउन के दौरान 15 साल की लड़की की ऑनलाइन कक्षाएं चल रहीं थीं। वो ऑनलाइन क्लास कर रही थी, तभी उसका पिता उसने वहां से उठाकर बेडरूम में ले गया और उसके साथ रेप किया। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो उसने मां को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हैवान बार-बार बेटी को अपने हवस का शिकार बनाता रहा।अक्टूबर 2021 तक उसका यौन शोषण किया। नवंबर 2021 से फिर से स्कूल शुरू होगए। लड़की स्कूल जाने लगी। इस दौरान उसके पेट में दर्द हुआ और उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। लेकिन कुछ पता नहीं चला। जनवरी 2022 को उसके पेट में फिर से दर्द हुआ तो उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसके प्रेग्नेंसी का पता चला। जिसके बाद पूरा मामला खुला।

पुलिस ने दिखाई तेजी और हैवान पिता पहुंचा सलाखों के पीछे

पीड़िता का गर्भपात कराके उसके भ्रूण के डीएनए को सुरक्षित रखा गया और उसके बाप के डीएनए से मिलाया गया जो मैच हो गया था। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए बाप को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पीड़िता और उसकी मां के बयानों के साथ-साथ डीएनए सबूत से वो दोषी करार दिया गया। केरल कोर्ट ने आईपीसी और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण पोक्सो एक्ट के तहत रेप, गंभीर यौन उत्पीड़न और यौन हमले के साथ-साथ पीड़िता को डराने-धमकाने के लिए आरोपी को दोषी ठहराया। उसे तीन बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। इसके साथ ही उसपर 6.6 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अब दोषी बाप अपनी बाकी की जिंदगी जेल में ही गुजारेगा।

और पढ़ें:

फेसबुक-इंस्टाग्राम बताएगा कब होगा 'ब्रेकअप', वैलेंटाइन डे से पहले दिल टूटने से ऐसे बचाएं

हायो रब्बा!जेठ के इश्क में दीवानी हुई 2 बच्चों की मां, 4 बच्चों के पिता संग हुई नौ दो ग्यारह

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!