
रिलेशनशिप डेस्क। 20 की उम्र पार करने के बाद ही मां-बाप बेटी की शादी के सपने देखने लगते हैं। अच्छा परिवार हो, घर हो और क्या ही चाहिए। ये बातें हर माता-पिता के मन में होती है। अक्सर लड़कियों से ये अपेक्षा रखी जाती है कि शादी होने के बाद ही बिल्कुल आइडल वुमन बनकर सबकुछ संभाल लें हालांकि ऐसा करना थोड़ा मुश्किल हैं, क्योंकि इन चीजों के बारे में उन्हें पहले कभी बताया नहीं जाता। ऐसे में मां होने का फर्ज निभाते हुए आप बेटी को ये 5 बातें जरूर बताएं। जो सुसराल में घुलने-मिलने और एक आदर्श बहू बनने में उनकी मदद करेंगी।
ये भी पढ़ें- चाहते हैं बच्चों को फोन से दूर करना तो, घर पर इन 6 तरीकों से रखें Busy
1) शादी लड़की की जिंदगी का वो पड़ाव हैं जहां से दूसरी जिंदगी शुरू होती है। हमेशा बेटी को समझाएं रिश्ते में प्यार और ईमानदारी होना जरूरी है। अगर पहले की जिंदगी बैठ रहेंगी तो रिश्ता खराब होगा। इसलिए पति के साथ हमेशा ईमानदार रहें ताकि रिश्ते में विश्वास बना रहे।
2) शादी के बाद जिम्मेदारियों बढ़ती है। इसलिए हमेशा बेटी को सीख दें, जिसने इसे निभाया वो जिंदगी में सफल हो गया। जिम्मेदारी कभी न कभी जरूरी आती है। इसलिए इससे भागने की जरूरत नहीं है। आप बेटी को बताएं अपने की बजाय हम करें, ताकि पति के साथ परिवार भी खुश रहें और एक अच्छी जिंदगी जी सकें।
3) शादी के बाद नई दु्ल्हन को अंटेशन मिलती हैं। हर कोई बस उससे बात करना चाहता हैं । अगर कोई ज्यादा प्यार से बात कर रहा है या फिर फैमिली मैटर्स के बारे में पूछ रहा है तो किसी से फैमिली से जुड़ा सीक्रेट शेयर नहीं करना है। वहीं, रिश्तेदार इन बातों को बढ़ाते हैं। जिससे आपकी इमेज खराब हो सकती है।
4) मां होने के नाते आप बेटी को समझाएं, शादी के बाद उसकी पहला घर ससुराल है। इसलिए वहां पर ज्यादा ध्यान देना है। अगर कोई गलती होती है या फिर कोई छोटी बात हैं तो मायके फोन करने की बजाय खुद सुधारने की कोशिश करें। यहां पर मां को भी थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। अगर बेटी ससुराल की बातें बताती है तो उसे डांट लगाएं साथ ही समझाएं। हालांकि उन्हें आश्वसन दें यदि ससुराल में कोई दुख-तकलीफ है तो ढाल बनकर आप हमेशा साथ खड़ी रहेंगी।
5) शादी के बाद महिलाओं पर जिम्मेदारी बढ़ती है। उनके सामने अच्छी पत्नी-बहू बनने की सबसे बड़ी चुनौती होती है। दूसरों को जितना खुश रखना है हमे भी उतना खुश रहना है। ये बातें अपनी बेटी को जरूर बताएं कि शादी होने के बाद जिम्मेदारी चाहे जितने बढ़ जायें खुद को नहीं भूलना है। अगर आप खुद को रखेंगे तभी तो दूसरों को रख पायेंगे।
ये भी पढ़ें- पति-पत्नी में 7 या 10 साल का अंतर रिश्ते को कैसे करता है इफेक्ट?
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.