PHOTOS:24 की लड़की ने रचाई 85 साल के 'दादा' से शादी, अब पैदा करने वाली है बच्चा

Published : Feb 03, 2023, 02:51 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. 24 साल की दुल्हन और 85 साल का दूल्हा..पढ़कर अजीब लगा ना। लेकिन ये सच है एक कमसिन लड़की को इश्क दादा के उम्र के शख्स से हो जाता है। दोनों शादी पर भी कर लेते हैं अब बेबी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। 

PREV
16

मिसिसिपी की रहने वाली24 साल की मिरेकल (Miracle Pogue) को चार्ल्स (Charles) से प्यार होगया जो उम्र में 61 साल बड़े थे। साल 2019 में वो 85 साल के चार्ल्स से पहली दफा स्टार्कविले में एक लॉन्ड्रोमैट में काम करते मिली थीं। दोनों की दोस्ती हुई और एक साल बाद दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ता शुरू हो गया।

26

फरवरी 2020 में चार्ल्स ने मिरेकल को प्रपोज किया और पिछले गर्मी यानी साल 2022 में दोनों ने शादी कर ली। मिरेकल केनेडी न्यूज को अपने पति की उम्र के बारे में बताती हैं कि मुझे उनकी उम्र का पता उस वक्त पता चला जब हम दोनों एक दूसरे का बर्थ डेट पूछ रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका जन्म 1937 में हुआ था।

36

मिरेकल ने आगे अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया,'वैसे तो मैने कभी उम्र को तव्वजों नहीं दिया। मुझे लगता था कि वो 60-70 साल के होंगे क्योंकि वो बहुत अच्छे दिखते हैं। मुझे परवाह नहीं है कि वह 100 या 55 के हैं, मैं उसके लिए उसे पसंद करती हूं। वो हर मायने में काफी एक्टिव हैं। फैमिली ने इस रिश्ते को कैसे एक्सेप्ट किया उसके बारे में वो कहती हैं कि मेरी 45 साल की मां तमिका फिलिप्स और 72 साल के दादा जो ब्राउन को हमारी जोड़ी पसंद थी। लेकिन 47 साल के पिता करीम फिलिप्स को मनाना कठिन था। उन्हें मनाने में काफी वक्त लगा।

46

मिरेकल कहती हैं कि दादाजी ने कहा कि अगर मैं खुश हूं तो वो खुश हैं। लेकिन पिता जी ने मना किया था। अगर पिता जी शादी में नहीं आते तो मुझे हमेशा के लिए वो मुझे खो देते। मैंने उनसे कहा कि मुझे आपकी जरूरत है। मुझे शादी तक आपको ले जाना है। इसके बाद वो चार्ल्स से मिले और बात की। अब वो भी उन्हें पसंद करते हैं।

56

वहीं, चार्ल्स जो एक रिटायर्ड रियल एस्टेट एजेंट हैं ने अपने प्यार के बारे में बताया कि यह एक चमत्कार की तरह है। मिरेकल उसकी जिंदगी में आई...शादी का दिन अद्भुत था।  यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन था। उम्र के अंतर को लेकर कोई समस्या नहीं है।हम एक साथ बहुत खुश हैं। हम एक साथ परिवार शुरू करने के लिए उत्सुक हैं। ऑनलाइन कौन क्या कमेंट करता है इससे फर्क नहीं पड़ता है।

66

अब मिरेकल और चार्ल्स फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं।  मिरेकल का कहना है कि वे आईवीएफ के लिए योजना बना रहे हैं और उन्हें अपने पति से दो बच्चे की उम्मीद है। वो बताती हैं कि मैं चाहती हूं कि उसके पास एक और पीढ़ी हो। हम अपने विकल्पों के बारे में बात करने के लिए आईवीएफ क्लिनिक जाने की सोच रहे हैं। हालांकि मिरेकल को अपने पति की बढ़ती उम्र की चिंता जरूर है। उन्हें पता है कि कुछ सालों में वो उसे छोड़कर चला जाएगा। लेकिन कपल हर दिन को एन्जॉय कर रहे हैं। 

और पढ़ें:

मांग भरने से चूका दूल्हा, तो दुल्हन लगाने लगी ठहाका, Viral Video देख लोगों को आया गुस्सा
Valentine Week में 7 दिन रोमांच के, 14 के बाद वाला दिन होता है सबसे मजेदार!

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories