Published : Feb 03, 2023, 10:37 AM ISTUpdated : Feb 07, 2023, 09:53 AM IST
वैलेंटाइन वीक 2023: फरवरी का महीना आते ही फिजाओं में प्यार का खुमार घुल जाता है। वैलेंटाइन डे पर प्रेमी-प्रेमिकाएं एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत जताते हैं। लेकिन 14 फरवरी का अगला दिन काफी दिलचस्प होता है।
फरवरी का महीना सबसे खूबसूरत कहा जाता है। भारत में बसंत ऋतु इस वक्त होता है तो पश्चिमी देशों में वैलेंटाइन का महीना। प्यार का सप्ताह 7 फरवरी से शुरू होता है और 15 फरवरी को खत्म होता है। यानी कुल 9 दिन होता है वैलेंटाइन वीक। इन 9 दिन को कपल अलग-अलग तरह से मनाते हैं। इसी विक में कई दोस्त कपल बन जाते हैं। तो कई अजनबी एक दूसरे को दिल दे बैठते हैं। आइए इन 9 दिनों के बारे में बताते हैं। आखिरी वाला तो काफी दिलचस्प है।
210
7 फरवरी से शुरू होता है वैलेंटाइन विक। इस दिन रोज़ डे (Rose day)मनाया जाता है। प्रेमी अपनी प्रेमिका को रोज देता है। या फिर उसे रोज देता है जिसे वो पसंद करता है और प्रपोज करने वाला होता है। लड़कियां भी अपने प्रेमी को रोज़ देती हैं। वैसे प्यार में गिफ्ट का आदान-प्रदान दोनों तरफ से होना चाहिए है ना।
310
8 फरवरी को होता है प्रपोज डे (propose day)। इस दिन प्रेमी-प्रेमिका को प्रपोज करते हैं। या फिर वो जिनका दिल किसी के लिए धड़कता है और इस दिन जाकर उसे आई लव यू बोल देते हैं। इसी दिन से तय हो जाता है कि उनका वैलेंटाइन डे अच्छा जाने वाला है या फिर रोते हुए गुजरेगा। जिसका प्रपोजल एक्सेप्ट हुआ उसका बल्ले-बल्ले हो जाता है। जिसका नहीं होता है उसके लिए फिर वैलेंटाइन डे यहीं से खत्म हो जाता है।
410
9 फरवरी को होता है चॉकलेट डे (chocolate day)। इस दिन प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को चॉकलेट दे कर प्यार जताते हैं। चॉकलेट इनके बीच मिठास को और बढ़ा देता है।
510
10 फरवरी को आता है टेडी डे (teddy day)। इस दिन लड़के-लड़कियां अपने पार्टनर को टेडी बियर देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।
610
11 फरवरी प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को वादा करते हैं हमेशा साथ रहने का। यानी ये दिन को कहते हैं प्रॉमिस डे (promise day)। हालांकि बहुत ही कम होता है जब इनका वादा ताउम्र निभ पाता है।
710
12 फरवरी को कपल एक दूसरे से प्यार का इजहार झप्पी देकर करते हैं। इस दिन हग डे (Hug day) मनाया जाता है।
810
13 फरवरी को आता है किस डे (Kiss day)। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को चूमते हैं। ये दिन कपल के लिए काफी रोमांचित करने वाला होता है।
910
फिर आता है 14 फरवरी यानी प्यार का दिन वैलेंटाइन डे। इस दिन चारों तरफ प्यार ही प्यार नजर आता है। प्रेमी-प्रेमिका मिलते हैं, किस करते हैं गिफ्ट देते हैं और एक बेहतरीन शाम एन्जॉय करते हैं।
1010
फिर आता है 15 फरवरी...मतलब प्यार का खुमार उतारने वाला दिन। स्पैल डे (Slap day) के दिन कपल एक दूसरे से नाराजगी जताते हैं। फिर 16 फरवरी आता है इस दिन किक डे मनाया जाता है। जिस किसी को दूसरे को लात मारकर भगाना है वो इस दिन करते हैं।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.