- Home
- Lifestyle
- Health
- त्रिफला खाने से मक्खन की तरह पिघल जाएगी चर्बी, जानें मोटापा से छुटकारा पाने का आयुर्वेदिक उपाय
त्रिफला खाने से मक्खन की तरह पिघल जाएगी चर्बी, जानें मोटापा से छुटकारा पाने का आयुर्वेदिक उपाय
हेल्थ डेस्क. आज के दौर में बढ़ा हुआ वजन सबसे अहम समस्याओं में से एक है। खराब लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं। हर चौथा शख्स मोटापे की समस्या से जूझ रहा है। आइए बताते हैं मोटापा कम करने के आयुर्वेदिक उपाय…

मोटापे से परेशान लोग कम करने के लिए घंटों जिम में मेहनत करते हैं। डाइटिंग करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को इसमें सफलता मिलती है तो कुछ को नहीं। इसके पीछे वजह है टाइम की कमी। कई लोग जिम करते-करते इसे छोड़ देते हैं जिसकी वजह से वजन फिर से बढ़ जाता है। लेकिन कुछ आयुर्वेदिक उपाय के जरिए वजन को कंट्रोल में किया जा सकता है। यहां तक की फ्लैट टमी और पतली कमर भी पाई जा सकती है। तो चलिए बताते हैं कुछ आयुर्वेदिक टिप्स।

सबसे पहले तो दिन भर हल्का गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म एक्टिवेट हो जाते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है। इसे पेट की चर्बी भी पिघलती है।
सुबह उठने के बाद खाली पेट गुनगुना पानी में शहद, नींबू और एक चुटकी हल्दी मिलाकर पीना चाहिए। यह भी वजन को तेजी से कम करता है।
दूध वाली चाय की जगह नींबू अदरक का चाय पिएं। इसके अलावा दालचीनी की भी चाय बना सकते हैं। दालचीनी को उबालकर पानी को छान लें और इसमें शहद मिलाकर लें। थोड़े दिन में आप अपना वजन कम होते हुए देखेंगे।
नाश्ते में हेल्दी नाश्ते के साथ लौकी का जूस पिएं। लौकी की सब्जी और सूप भी ले सकते हैं। लौकी वजन को तेजी से कम करता है।
रात में 1 चम्मच त्रिफला पाउडर को गर्म पानी के साथ पिएं। इससे वजन कम होता है और मेटाबॉलिज्म भी ठीक रहता है। सुबह में शरीर से सारे विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते हैं।
इसके अलावा अश्वगंधा के पत्तों का सेवन भी कर सकते हैं। इसे दूध में मिलाकर या फिर गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। यह भी पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।
मोटापा कम करने के लिए आप हर सुबह खाली पेट गोधन अर्क पी सकते हैं। इसमें थोड़ा शहद भी मिला कर ले सकते हैं। बाबा रामदेव का दावा है कि इसे पीने से मोटापा तेजी से कम होता है। बाजार में ये आसानी से आपको मिल जाएगा।
और पढ़ें:
बढ़ती उम्र में होना है जवान, तो इस जादुई तेल का करें इस्तेमाल, चेहरे पर दिखने लगेगी जवां निखार
छोटे से तिल में छुपे हैं सेहत के हजारों लाभ, पुरुषों के लिए रामबाण से कम नहीं इसका तेल
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.