बेटी के प्रेम विवाह का बदला! ननद के साथ बाप-बेटे और चाचा ने किया मुंह काला

कभी-कभी कुछ ऐसी स्टोरी सामने आ जाती है जिसे सुनकर यकीन नहीं होता है कि हम ऐसे युग में जी रहे हैं जहां पर इंसान का पूरी तरह पतन हो चुका है। रिश्ते के अंदर का शर्म-लिहाज खत्म हो गया है। इसमें खूनी खेल चल रहा है। ऐसी स्टोरी लुधियाना से सामने आई है।

Nitu Kumari | Published : Aug 12, 2024 7:25 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क. ऑनर के नाम पर आए दिन लड़कियों की जिंदगी उसके खुद के पालनहार लेते हुए नजर आते हैं। लेकिन पंजाब के लुधियाना से आई इस खबर ने तो ये बता दिया कि इंसान का पतन पूरी तरह से होने लगा है।लड़की के लव मैरेज से नाराज बाप, चाचा और भाई ने कुछ ऐसा किया जो आपको अंदर तक हिला देगी। इनके जद में एक शादीशुदा महिला आ गई, जिसका इन सबने मिलकर चीरहरण कर दिया। आइए बताते हैं पूरी खबर।

यूपी के गोरखपुर की रहने वाली लड़की का अफेयर एक लड़के साथ चल रहा था। इस बात की भनक उसके पिता रविंदर सिंह को लग गई। जिसके बाद उसने बेटी की कहीं और शादी करने की तैयारी कर दी। जब इस बात का पता लड़की को चला तो उसने एक कड़ा कदम उठाते हुए ब्वॉयफ्रेंड के साथ गायब हो गई। मंदिर में जाकर उसने लव मैरिज कर ली। बेटी के इस कदम से रविंदर और उसके घरवाले आग बबूला हो गए। वो बेटी की तलाश में पंजाब के लुधियाना में पहुंच गए। वहां पर लड़के की शादीशुदा बहन थी।

Latest Videos

शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप

रविंदर, उसका भाई वरिंदर सिंह और बेटा अमन सिंह और उनका उनका एक दोस्त संतोष सिंह ने महिला से कड़ी पूछताछ की। लेकिन जब महिला ने भाई और उनकी बेटी के बारे में  पता नहीं बता पाई, तो उनके अंदर की हैवानियत जाग गई। सबसे पहले रविंदर ने महिला को कमरे में बंद करके रेप किया। इसके बाद उसका भाई और बेटे ने महिला के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं तीनों ने अपने-अपने मोबाइल में रेप का वीडियो बनाया। इसके बाद महिला को धमकी दी कि अगर वो पति को बताएगी तो वीडियो वायरल कर देंगे और उसके बच्चे को भी मार देंगे।

बार-बार मिल रही धमकी के बाद महिला ने बता दी सच्चाई

बच्चे को मारने और वीडियो वायरल की धमकी मिलने के बाद महिला कुछ समय तक खून के घूंट पीकर चुप रही। लेकिन उसे लगातार जब धमकी मिलने लगी और भाई का पता बताने का दबाव बनाया जाने लगा तो उसने  सारी सच्चाई पति को बता दी। जिसके बाद लुधियाना के टिब्बा थाने में जाकर पति ने गैंगरेप का मामला दर्ज कराया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

लड़का और लड़की लुधियाना से हैं गायब

बता दें कि रविंदर की बेटी 30 अप्रैल को को लुधियाना में उस लड़के से शादी की थी। लड़का लखनऊ में कानून की पढ़ाई कर रहा था जब दोनों के बीच मोहब्बत हुई। शादी के बाद उन्होंने कोर्ट में सुरक्षा की अर्जी लगाई थी। कोर्ट ने सुरक्षा भी मुहैया करा दी थी। लेकिन लड़का जानता था कि उसके ससुराल वाले दबंग है और वो वहां पहुंच जाएंगे। इसलिए वो लुधियाना से गायब हो गए थे। लेकिन उनके इस कदम का सजा उसकी बड़ी बहन को भुगतना पड़ा।

और पढ़ें:

रिश्तों के 'कत्ल' की 5 News: पति-पत्नी के बीच आया 'वो', शुरू हो गया मौत का खेल

बेजान पति-पत्नी के रिश्ते में फूंक देंगी जान, सुधा मूर्ति की 7 बातें

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
ऑनलाइन पेमेंट कर PM Modi ने खरीदी सबसे बढ़िया चीज । PM Vishwakarma