iPhone के लिए बच्चे को स्वैप की कोशिश, फिर बेरहम मां ने कार में 2 बच्चों को छोड़ा, गर्मी से मौत

Published : Mar 21, 2023, 08:02 AM IST
child

सार

एक मां ने ममता पर कलंक लगाने का काम किया है। पहले आईफोन के लिए एक बच्चें को स्वैप यानी अदला-बदली करने की कोशिश की। इसके बाद दो मासूम को बंद कार में छोड़ दिया। जिसकी वजह से गर्मी से मौत हो गई। आइए बेरहम मां की पूरी कहानी बताते हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. एक मां अपने जिगर के टुकड़े को सुरक्षित रखने के लिए क्या कुछ नहीं करती है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की एक मां ने ऐसी बेरहमी दिखाई जिसे जानकर कलेजा कांप जाएगा। 60 डिग्री के टेम्परेचर में उसने अपने एक और दो साल के बच्चे को कार के अंदर छोड़ दिया। जिसकी वजह से उनकी गर्मी से मौत हो गई। इस मामले में महिला को 9 साल की सजा सुनाई गई है।

उबलते कार में दो मासूम को छोड़ा

ममता को कलंकित करने वाली महिला का नाम केरी-एन कॉनली (Kerri-Ann Conley) है। 18 महीने के क्लो-एन और 2 साल के डार्सी हेलेन को नहीं पता था कि उनकी मौत गर्मी में तड़प-तड़प कर होगी। मां की लापरवाही की वजह से वो एक दर्दनाक मौत से गुजरेंगे। मामला नवंबर 2019 का है। जब केरी ने अपने दोनों बच्चों को सुबह 4 बजे के आसपास कार में छोड़ दिया। दोनों बंद कार में दोपहर तक रहें। कार के अंदर का तापमान 60C तक पहुंच गया। जिसकी वजह से दो मासूम लड़कियों की त्वचा जल गए।

घटना विचलित करने वाला 

केली-एन ने उबलते कार में अपनी लड़कियों को छोड़ने के लिए हत्या के दो मामलों में दोषी ठहराया। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पीटर एप्पलगर्थ ने कहा, 'यह घटना वाकई विचलित करने वाला है। ये छोटी लड़कियां धीरे-धीरे सुबह में सो गई और बढ़ती गर्मी की वजह से कभी ना जागने वाली गहरी नींद में चली गई। उनके जागने, व्यथित होने और अपनी सीटों पर फंसे रहने का विकल्प बहुत अधिक समय तक इसके बारे में सोचना सहन करना बहुत अधिक है।'

9 साल की सुनाई गई सजा

कोर्ट ने आरोपी महिला से कहा कि सुबह 5 बजे सूरज निकल आया था और क्या आपने देखा कि बच्चे रो रहे हैं या परेशान हैं? नहीं, आपने नहीं देखा। आप सुबह 5.55 बजे तक अपने फोन पर थे। इसके बाद कोर्ट ने 9 साल की सजा लापरवाह मां को सुनाई।

आईफोन के लिए एक को स्वैप करने की कोशिश महिला ने की थी

केरी एक लापरवाह मां रही। वो नशा करती थी। इतना ही नहीं वो अपने एक बच्चे को आईफोन के लिए स्वैप करने की भी कोशिश की। केरी-एन ने कथित तौर पर क्वींसलैंड के बाल सुरक्षा विभाग (डीओसीएस) को बताया कि वह अपने अजन्मे बच्चे को आईफोन के लिए स्वैप करना चाहती थी।

और पढ़ें:

पत्नी से हुआ झगड़ा तो पति बन गया कुल्हाड़ी किलर, खून की होली खेलने के बाद सूली चढ़ गया सुहाग

विराट कोहली की RCB की 'मिस्ट्री गर्ल' दीपिका घोष कौन हैं, PHOTOS में देखें उनकी सेक्सी हुस्न

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!