
Relationship Tips: साल 2015 से डेटिंग और जून 2022 में शादी..नयनतारा और विग्नेश शिवन की कहानी सबको पता है। दोनों ने बड़े धैर्य के साथ अपने रिश्ते को संभाला है, अब जुड़वा बच्चों के माता-पिता है। इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर जब आप जाकर देखते हैं, तो आपको एहसास होगा कि दोनों की शादी में वक्त हो गया, लेकिन प्यार बिल्कुल डेटिंग के वक्त जैसा ही है। सवाल है कि आज जहां शादी दो या 4 साल बाद ही कपल के बीच दूरियां लाने लगती है, वहीं ये रिश्ता इतना रोमांटिक कैसे हैं। इसके पीछे वजह है, समझ, सम्मान और साथ। प्यार के साथ-साथ ये तीनों चीजें इनके अंदर के दूसरे के लिए बनी है। आइए जानते हैं इस कपल से रिश्ते को मजबूत बनाने के 5 अहम सबक।
2022 में शादी के बाद भी दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना नहीं भूलते। डिनर डेट्स, वेकेशन और छोटे-छोटे सरप्राइज उनके रिश्ते को हमेशा फ्रेश बनाए रखते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को देखकर आप सीख सकते हैं। माता-पिता बनने के बाद भी वो एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम गुजारते हैं।
उन्होंने कई चुनौतियों और आलोचनाओं का सामना किया, लेकिन हर स्थिति में एक-दूसरे का साथ निभाया। उनका रिश्ता “हम दोनों बनाम दुनिया” की मिसाल है।
आज के कपल जहां एक दूसरे के ही कंपीटीटर बनने नजर आते हैं, वहीं नयनतारा और विग्नेश एक दूसरे के सपोर्ट सिस्टम बने हुए हैं। दोनों एक-दूसरे की खुलकर तारीफ करते हैं और हर सफलता में साथ खड़े रहते हैं। यही बात उनके रिश्ते को और मजबूत बनाती है।
भले ही नयनतारा इंडस्ट्री की बड़ी स्टार हैं और विग्नेश एक फिल्ममेकर, लेकिन उनके रिश्ते में कभी अहंकार या तुलना नहीं आई। यह साबित करता है कि सच्चे रिश्ते में स्टेटस नहीं, प्यार और सम्मान जरूरी होता है।
और पढ़ें: ऐसे दोस्त का क्या करें? पार्टी में बुलाने के लिए मेरी फ्रेंड ने बोला झूठ, पहुंची तो हाल देख टूटा दिल
यह कपल सिर्फ पर्सनल लाइफ में ही नहीं, बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी पार्टनर है। उन्होंने फिल्म Kaathuvaakula Rendu Kaadhal में साथ काम किया और अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए भी मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।
और पढ़ें: लिफ्ट में बुजुर्ग कपल के रोमांस का मजेदार वीडियो, दादी को Kiss कर रहे थे दादा, तभी अचानक...
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.