Pillow Talk: यौन क्रिया के बाद कपल की सबसे बड़ी आदत जो रिश्ते को बिगाड़ रही है?

Published : Sep 12, 2025, 08:31 AM IST
Pillow Talk

सार

Pillow Talk: यौन क्रिया के बाद कपल कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो उनके रिश्ते में दूरी पैदा करती है। हाल में आई रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर कपल पिलो टॉक को नजर अंदाज करते हैं। 

Pillow Talk After Intimacy: यौन क्रिया केवल शारीरिक आनंद तक सीमित नहीं होता है, बल्कि यह रिश्तों में इमोशनल कनेक्शन को गहरा करने का भी जरिया है। लेकिन कपल शारीरिक संबंध बनाने के बाद कई ऐसी चीजें कर बैठते हैं, जो उनके रिश्ते के लिए सही नहीं होता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अंतरंग पलों के बाद बिताया समय (पिलो टॉक) भी उतना ही जरूरी है। यह वह वक्त होता है जब कपल्स अपने दिल की बातें साझा कर सकते हैं और भावनात्मक रूप से एक-दूसरे से और गहराई से जुड़ सकते हैं। लेकिन हाल में आई स्टडी बताती है कि ज्यादातर लोग यौन क्रिया के बाद अपने पार्टनर के साथ इमोशनल जुड़ाव (पिलो टॉक) को नजरअंदाज कर देते हैं।

क्या कहती है रिसर्च?

  • सर्वे में शामिल 2,126 वयस्कों में से केवल 29% लोग ही सेक्स के बाद पिलो टॉक करते हैं।
  • लगभग 38% लोग तुरंत सो जाते हैं, जबकि 18% लोग क्लीन-अप करने लगते हैं।
  • 13% पुरुष सबसे पहले फोन चेक करते हैं, जो महिलाओं (4%) की तुलना में तीन गुना ज्यादा है।
  • लगभग 46% लोग कैज़ुअल सेक्स के बाद तुरंत जगह छोड़ देते हैं, ताकि इमोशनल अटैचमेंट से बच सकें।

हेल्थ और रिलेशनशिप पर असर

  • 50% लोगों का मानना है कि सेक्स के बाद बातचीत रिश्ते को और मजबूत बनाती है।
  • 44% लोग फोन इस्तेमाल करने के बाद खुद को डिस्कनेक्टेड महसूस करते हैं।
  • 43% लोग मानते हैं कि उन्हें बेडरूम में और ज्यादा इमोशनल इंटिमेसी की जरूरत है।

पिलो टॉक क्यों है जरूरी?

द सन में छपी रिपोर्ट में इंटिमेसी एक्सपर्ट रूबी रेयर के अनुसार, सेक्स के बाद का समय उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि मुख्य पल। यह समय न केवल शरीर को रिलैक्स करता है बल्कि दिमाग और दिल को भी बैलेंस देता है।

तनाव कम होता है-  बातचीत और शारीरिक नज़दीकी से ऑक्सीटोसिन (लव हार्मोन) रिलीज होता है।

रिलेशनशिप मजबूत होते हैं - छोटी-छोटी बातें पार्टनर के बीच भरोसा और समझ बढ़ाती हैं।

मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है- बिना स्क्रीन और बिना भागदौड़ के बिताया गया समय आपको रिलैक्स करता है।

और पढ़ें: Gen Z में छाया Shrekking नया डेटिंग ट्रेंड, जानें क्यों है ये टॉक्सिक रिलेशन

कैसे बढ़ाएं पोस्ट-सेक्स इंटिमेसी?

  • फोन और स्क्रीन से दूर रहें।
  • हल्की-फुल्की बातें करें।
  • एक-दूसरे को गले लगाएं और शारीरिक नज़दीकी का आनंद लें।
  • साथ में संगीत सुनें या रिलैक्सिंग ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें।

स्नेह और प्यार जताने वाली बातें करें।

हेल्थ के नजरिए से कहा जाए तो, यौन क्रिया के बाद का समय शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूप से बेहद अहम है। अगर आप इस समय को सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं तो न केवल आपका रिलेशनशिप गहरा होगा बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और इमोशनल बैलेंस भी बेहतर होगा।

इसे भी पढ़ें: Arranged marriage Tips: अरेंज मैरिज से पहले पुरुष से पूछे ये 6 सवाल, गलत पार्टनर चुनने से बच जाएंगी आप

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!