Arranged marriage Tips: अगर आप अरेंज मैरिज करने जा रही हैं, तो पहले परख लें कि लड़का आपके लिए सही है या नहीं। इसके लिए उससे ये 6 जरूरी सवाल जरूर पूछें और फिर ही शादी के लिए हामी भरें।
Arranged Marriage Tips In Hindi: भारत में अरेंज मैरिज एक आम परंपरा है। इसमें दो लोग अपनी पसंद से नहीं, बल्कि परिवार और समाज की पहल से मिलते हैं और जीवनभर का रिश्ता निभाने का वादा करते हैं। कई बार यह रिश्ता बेहद खूबसूरत साबित होता है, लेकिन कभी-कभी लोग शादी के बाद समझते हैं कि उन्होंने गलत साथी चुन लिया। अगर आप भी अरेंज मैरिज कर रही हैं, तो लड़के को जानना बहुत जरूरी है। शादी से पहले आप उससे 6 सवाल जरूर करें। ये सवाल आपको भविष्य में होने वाले पछतावे और दिल टूटने से बचा सकते हैं।
क्या आप किसी दबाव में शादी कर रहे हैं?
अगर लड़का हो या फिर लड़की माता-पिता के दबाव में आकर, उन्हें खुश करने के लिए शादी के लिए हां बोल देते हैं। तो सबसे पहला सवाल आपका उससे यहीं होना चाहिए कि 'क्या आप माता-पिता को खुश करने के लिए ये शादी कर रहे हैं?' शादी तभी सफल होती है जब दोनों की सहमति और खुशी शामिल हो।
दोनों परिवारों का बैलेंस कैसे करेंगे?
शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं, दो परिवारों का रिश्ता है। क्या वह आपके माता-पिता को भी उतना ही सम्मान देगा जितना अपने परिवार को देता है? अगर इस मामले में उसकी सोच नैरो है, तो यह आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है।
आपका करियर विजन क्या है?
करियर सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि सोच और लाइफस्टाइल को भी तय करता है। अगर उसके लिए करियर बहुत ज्यादा मायने रखता है और वो उसमें ज्यादा बिजी रहेगा, तो हो सकता है, शादी के रिश्ते को समय ना दे पाए। या फिर करियर को लेकर वो ज्यादा स्थिर ना हो तो भी दिक्कत हो सकती है। इसलिए करियर विजन को लेकर सवाल जरूर करें।
बच्चों को लेकर आपकी क्या सोच है?
पैरेंट बनना जीवन बदल देने वाला फैसला है। अगर आप शादी के बाद कुछ समय इंतजार करना चाहती हैं और वो तुरंत बच्चा चाहता है, तो विवाद तय है। ऐसे मुद्दों पर स्पष्ट बातचीत बेहद जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: 3 लाख में डेटिंग ऐप के प्रेमी का सच आया सामने, लड़की चली गई सदमे में
क्या आप मेरे करियर को सपोर्ट करेंगे?
आज की महिलाएं अपना करियर और सपने छोड़ना नहीं चाहतीं। अगर लड़का या उसका परिवार शादी के बाद आपको काम छोड़ने के लिए दबाव डाले, तो सोचना होगा कि आप इसके लिए तैयार हैं या नहीं।
आपके पिछले रिश्ते के बारे में जानना जरूरी है?
अगर उसका कोई पुराना रिश्ता रहा है, तो यह जानना जरूरी है। पारदर्शिता रिश्ते में भरोसा बनाए रखने के लिए सबसे अहम है। इसलिए उसके पुराने रिश्ते को लेकर भी आप जरूर सवाल करें।
इसे भी पढ़ें: प्रेमानंद जी ने बताया-अगर पिता मां के साथ करता है गलत व्यवहार, तो बेटे को क्या करना चाहिए
