
Vow Renewal trend in india: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो Fabulous Lives of Bollywood Wives के सीजन 3 में बॉलीवुड की वाइफ के कई अंदाज देखने को मिले थे। एक एपिसोड में फैंस ने चंकी पांडे और उनकी पत्नी भावना पांडे की दोबारा शादी देखी। जब भावना ने अपनी फ्रेंड्स को बताया कि वह अपने Vow Renewal कराने वाली हैं, तब उनकी फ्रेंड्स हैरत में पड़ गई थीं। आपको बताते चलें कि भारत में भी Vow Renewal की प्रथा खूब पॉपुलर हो रही है। यह सिर्फ बॉलीवुड नहीं बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिल रहा है। भारत के दक्षिण में यह प्रथा षष्ठीपूर्ति के नाम से मनाई जाती है। आपको बताते चले कि बॉलीवुड में रोनित राय और नेहा, संजय दत्त और मान्यता जैसे सेलिब्रिटीज ने दोबारा शादी की रस्में निभाई। जानिए आखिर कैसे Vow Renewal ट्रेंड पति पत्नी के रिश्तों को मजबूत बनाने का काम कर रहा है।
शादी की वर्षगांठ के रूप में पॉपुलर Vow Renewal सिर्फ दक्षिण भारत नहीं बल्कि पूरे भारत में तेजी से बढ़ने वाला ट्रेंड है। कुछ लोग जहां 10वीं, 25वीं शादी की सालगिरह में सेलिब्रेशन करते हैं, वहीं कुछ लोग शादी में आए उतार-चढ़ाव या माता-पिता बनने के बाद रिश्तो को मजबूत बनाने के लिए Vow Renewal करते हैं। दक्षिण भारत में 60 साल में षष्ठीपूर्ति मनाई जाती है।
सदियों पुरानी प्रथा या Vow Renewal में पति और पत्नी शादी में लिए गए वचनों को दोहराते हैं। साथ ही शादी का भव्य आयोजन करते हैं। इस आयोजन में रिश्तेदार से लगाकर मेहमान तक शामिल होते हैं। वहीं कुछ लोग तो हल्दी, मेहंदी, संगीत और यहां तक बारात का आयोजन भी करते हैं। कल्पना कीजिए कि शादी के 25 या 50 साल बाद दोबारा शादी का आयोजन करना कितना भव्य लगता होगा।
आजकल जहां शादी के कुछ महीनों या साल बाद रिश्तों में दरार पड़ रही है, ऐसे में Vow Renewal जैसी प्रभा रिश्तों को मजबूत बनाने का काम करती है। आप भी इस प्रभा का हिस्सा बन एक नया अनुभव जीवन में जोड़ सकते हैं।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.