रिलेशन सिर्फ नहीं है Duty, सरल भाषा में जया किशोरी ने समझाई रिश्तों की परिभाषा

Published : Feb 19, 2025, 03:55 PM IST
know Jaya Kishori tips about relationship

सार

रिश्ते प्यार, सम्मान और जिम्मेदारी से बनते हैं। जानें जया किशोरी के विचार, कैसे एक हेल्दी रिलेशनशिप बनाए रखें और खुद में खुशियां ढूंढें।

Jaya Kishori Tips about relationship: रिलेशनशिप या रिश्ते को लेकर लोगों के मन में कई अवधारणाएं रहती हैं। कुछ लोग मानते हैं कि रिश्ते का मतलब सिर्फ ड्यूटी होता है। यानी कि जब तक आप रिश्ते में है तब तक ड्यूटी निभानी ही पड़ेगी। अगर आपने रिश्ते में ड्यूटी नहीं निभाई तो वह रिश्ता तुरंत टूट जाता है। जया किशोरी की माने तो रिश्ता सिर्फ ड्यूटी तक ही सीमित नहीं रहता। जानिए स्प्रीचुअल स्पीकर जया किशोरी ने रिश्ते को लेकर क्या कहा। 

बिना सम्मान-प्यार रिश्ता है बेकार

जया किशोरी कहती हैं कि आप आखिरकार ऐसे रिश्ते में कैसे रह सकते हैं जहां पर प्यार, सम्मान, सेलिब्रेशन बिल्कुल नहीं है। अगर है तो सिर्फ ड्यूटी। ऐसा रिश्ता असल मायने में रिश्ता नहीं कहलाता। आप ऐसे रिश्ते को लंबे समय तक जिंदा नहीं रख सकते हैं। जया किशोरी का मानना है कि इससे बेहतर है कि आप ऐसे रिश्ते से अलग हो जाएं। अगर आप आखिर में यह सोचते हैं कि भले ही हमारे रिश्ते में प्यार नहीं था लेकिन वह जिंदा था तो यकीन मानिए यह बेमतलब बात है।

सफल होने से नहीं कोई रोक सकता, मन में उतार लें जया किशोरी की 7 बातें

खुद में ढूढ़ें खुशियां: जया किशोरी

रिश्ता टूटने पर अक्सर लोगों के मन में यह मलाल रहता है कि अब उन्हें अकेला रहना पड़ेगा और साथ ही खुशियां बांटने वाला कोई नहीं होगा। जया किशोरी कहती हैं कि आपको खुशियां ढूंढने का तरीका आना चाहिए। जरूरी नहीं है कि आप किसी और के साथ ही मिलकर खुशियां तलाशें। आप अकेले भी खुशियों को जी सकते हैं और अपमे लिए अच्छा वातावरण तैयार कर सकते हैं। 

रिश्ते में जिम्मेदारी भी है जरूरी

कोई भी रिलेशनशिप अपने साथ प्यार, जिम्मेदारी, भरोसा, सेलिब्रेशन, मेमोरी और बहुत कुछ साथ लाता है। लेकिन जब आपके रिश्ते में सिर्फ काम और काम ही हो तो यकीन मानिए आपका रिलेशनशिप आखिरी सांसे गिन रहा है। जया किशोरी मानती हैं कि जिम्मेदारी के साथ ही कई और फैक्टर रिलेशनशिप को मजबूत बनाते हैं।

और पढ़ें: Parenting Tips: बच्चा बनेगा गुणवान और बेहतर इंसान, बचपन में ही सिखाएं ये आदतें

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!