Dating advice 2025: रिलेशनशिप एक्सपर्ट ने बताया- ये 10 संकेत बताते हैं कि आप प्यार के लिए तैयार नहीं

Published : Sep 14, 2025, 08:59 AM IST
Dating advice 2025

सार

Relationship Expert Advice: रिलेशनशिप कोच किम्बर्ली मॉफिट के अनुसार, अगर आपको शांत देखभाल संदिग्ध लगे, साइलेंस से बेचैनी हो, या आप प्यार से ज्यादा चेज में हों, तो ये 10 संकेत बताते हैं कि आप अभी सच्चे प्यार के लिए तैयार नहीं हैं। 

Relationship Coach Tips: प्यार हर किसी की ज़िंदगी में सबसे खूबसूरत अहसास होता है, लेकिन हर इंसान हर वक्त इसके लिए तैयार नहीं होता। अगर आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर रहे हैं या किसी के साथ अपने रिश्ते को गंभीर बनाने की सोच रहे हैं, तो एक बार खुद से यह सवाल जरूर पूछें , 'क्या मैं सच में प्यार के लिए तैयार हूं?' रिलेशनशिप और साइकोलॉजी एक्सपर्ट किम्बर्ली मॉफिट (PhD) ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में 10 ऐसे संकेत बताए हैं, जिनसे आप पहचान सकते हैं कि आप अभी प्यार के लिए तैयार नहीं हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

सुकून और ख्याल देने वालों पर हो शक

अगर कोई आपको प्यार से सुकून और लगातार ख्याल दे रहा है और आपको लगे कि इसमें जरूर कोई चाल है, तो समझिए आप कनेक्शन नहीं बल्कि टेंशन के आदी हैं। आप प्यार के लिए तैयार नहीं, क्योंकि जबतक जहन में ये बात रहेगी, तब तक आप सामने वाले पर शक करती रहेंगी।

हर दिन एक परफॉर्मेंस

अगर आप डेट पर जाते हुए हर बार अपनी पर्सनैलिटी को एडिट करते हैं या सिर्फ पसंद आने के लिए खुद को बदलते हैं, तो आप प्यार के लिए तैयार नहीं हैं।

असुविधा से दूरी

प्यार में समझौता और मुश्किलें होती हैं। अगर आपको थोड़ी असुविधा से ही चिढ़ हो जाती है, तो आप रिश्ते की हकीकत को झेलने के लिए तैयार नहीं हैं।

बड़े जेस्चर ज्यादा अच्छे लगना

अगर आपको इंस्टाग्राम पर दिखने वाले रोमांटिक जेस्चर असली रिश्ते से ज्यादा पसंद आते हैं, तो आप प्यार की हकीकत नहीं बल्कि उसके ख्याल से प्यार करते हैं। इसलिए अपने दिल पर काबू रख कर खुद को थोड़ा वक्त दें।

हाइपर-इंडिपेंडेंस

अगर आप हमेशा सबकुछ खुद ही संभालना पसंद करते हैं और कोई पास आता है तो आप दूर हो जाते हैं, तो यह ताकत नहीं बल्कि एक आर्मर है।

केमिस्ट्री को उलझन समझना

अगर आपको लगता है कि धड़कन तेज होना, घबराहट या बेचैनी ही प्यार है, तो आप गलतफहमी में हैं। असली प्यार पेट में हलचल नहीं, बल्कि दिल को सुकून और भरोसा देता है।

साइलेंस से घबराना

अगर पार्टनर की चुप्पी या लेट रिप्लाई आपको परेशान कर देता है, तो आप आश्वासन (reassurance) के पीछे भाग रहे हैं, प्यार के नहीं। खुद को देखें और परखें, इसके बाद आगे बढ़ें।

और पढ़ें: Vow Renewal: सदियों पुरानी प्रथा, जो अब भारतीय जोड़ों के बीच हो रही है खूब पॉपुलर

चेज का शौक

अगर आपको बस किसी को पाने की दौड़ अच्छी लगती है, न कि असल में कंपैटिबल होना, तो आप प्यार के लिए तैयार नहीं हैं। 

सिर्फ खुद को समझाना

अगर आप चाहते हैं कि सामने वाला आपको समझे, लेकिन खुद उसे समझने की कोशिश नहीं करते, तो आप अभी रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं।

 

 

कॉन्फ्लिक्ट स्टाइल न जानना

अगर आपको पता ही नहीं कि आप झगड़े में कैसे रिएक्ट करते हैं – गुस्सा होकर, चुप रहकर या गायब होकर, तो प्यार आपको इसके लिए तैयार नहीं पाएगा।

इसे भी पढ़ें: Pillow Talk: यौन क्रिया के बाद कपल की सबसे बड़ी आदत जो रिश्ते को बिगाड़ रही है?

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!