Are We Dating The Same Guy? Facebook Groups कैसे लड़कियों को रिलेशनशिप धोखे से बचा रहे हैं

Published : Jan 28, 2026, 01:01 PM IST

Dating Safety For Women: क्या मेरा बॉयफ्रेंड किसी और भी लड़की के साथ डेट कर रहा है? ऐसे सवाल अक्सर मन में आते हैं। इन सवालों का जवाब फेसबुक के जरिए पता लगाया जा रहा है। दुनिया भर की लड़कियां एक-दूसरे को धोखे से बचाने की मुहिम में जुट गई हैं।  

PREV
17

हम दोनों एक ही लड़के को डेट कर रहे हैं?... यह सवाल अब केवल शक नहीं, बल्कि एक ग्लोबल मूवमेंट बन चुका है। दुनियाभर में लड़कियां एक-दूसरे को धोखे से बचाने के लिए फेसबुक ( Facebook) पर एक-दूसरे से जुड़ रही हैं। ‘Are We Dating The Same Guy?’ नाम के ये प्राइवेट Facebook Groups आज रिश्तों की दुनिया में एक नया सच उजागर कर रहे हैं।

27

कैसे शुरू हुआ यह ट्रेंड?

अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलिया में कुछ महिलाओं ने देखा कि एक ही लड़का कई लड़कियों को डेट कर रहा है। अलग-अलग लड़कियों को अलग-अलग कहानी बताकर उसके साथ रिश्ता बना रहा है। जब लड़कियों के सामने सच सामने आता है, तब इमोशनल नुकसान हो चुका होता है। इसी वजह से Are We Dating The Same Guy (AWDTSG) Groups का जन्म हुआ।

37

कैसे करता है ये ग्रुप्स काम

इस ग्रुप्स में हजारों शहरों में लाखों मेंबर के साथ पूरी दुनिया में एक्टिव हैं। इन ग्रुप में शामिल होने के बाद महिलाएं किसी लड़के की फोटो पोस्ट करती हैं। लड़के का नाम या डेटिंग ऐप प्रोफाइल शेयर करती है। इसके बाद पूछती हैं कि क्या किसी ने इस डेट किया है? अगर वो लड़का किसी के साथ डेट कर रहा होता है, तो दूसरी महिला आकर बता देती है। वो अपना अनुभव शेयर करती है। कोई बताता है कि वह पहले से शादीशुदा है कोई बताता है कि वह एक साथ 3-4 रिश्तों में है। कई बार लड़के का पूरा सच सामने आ जाता है, जो अकेली लड़की को कभी पता नहीं चल पाता।

47

धोखे से बचाव या Privacy पर हमला?

जहां एक तरफ ये Groups महिलाओं के लिए सेफ्टी नेटवर्क बन रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह प्राइवेसी का उल्लंघन है। इसमें बिना सबूत बदनामी होने का डर है। लेकिन Groups के एडमिन्स साफ नियम रखते हैं, बिना सबूत आरोप नहीं लगाना है। इतना ही नहीं इस प्लेटफॉर्म पर गाली-गलौज या मजाक की भी अनुमति नहीं है। सिर्फ फैक्ट्स और अपने अनुभव को रखिए।

57

क्यों तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं ये Groups?

  • डेटिंग ऐप्स का बढ़ता इस्तेमाल
  • Ghosting और Cheating के मामले
  • Emotional manipulation और Gaslighting
  • महिलाओं का एक-दूसरे को सपोर्ट करना
  • आज की लड़कियां सिर्फ प्यार नहीं, सच और सेफ्टी भी चाहती हैं।
67

भारत में भी बढ़ रहा है असर

हालांकि भारत में यह ट्रेंड अभी नया है, लेकिन मेट्रो सिटीज में दिल्ली मुंबई बेंगलुरु जैसे शहरों में ऐसे Groups बनने लगे हैं। लड़कियां अब अकेले चुप नहीं रहतीं, वे सवाल पूछती हैं, और एक-दूसरे के साथ खड़ी होती हैं।

77

क्या यह रिश्तों का भविष्य बदल देगा?

शायद हां। अब झूठ लंबे समय तक नहीं चलता एक साथ कई रिश्ते छुपाना मुश्किल हो रहा है डेटिंग में जवाबदेही बढ़ रही है Are We Dating The Same Guy? सिर्फ एक सवाल नहीं, बल्कि महिलाओं की आवाज बन चुका है। आखिर में… अगर भरोसा रिश्ते की नींव है, तो ये Groups उसी नींव को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि गलत इंसान के साथ प्यार से बेहतर है, सच के साथ अकेलापन।

इसे भी पढ़ें: लॉज में बॉयफ्रेंड के साथ पकड़े जाने पर क्या आप अपने कानूनी अधिकार जानती हैं?

Cheating Relationship: धोखा देकर खुद बना पीड़ित! बॉयफ्रेंड के विक्टिम ड्रामे से लड़की परेशान

Read more Photos on

Recommended Stories