अबॉर्शन की बात पार्टनर ने मां को बताई, रिश्ते में भरोसे पर दरार, जानें महिला की दर्द भरी कहानी

Published : Aug 29, 2025, 03:14 PM IST
relationship tips

सार

Relationship Conflict: पति-पत्नी का रिश्ता हो या प्रेमी-प्रेमिका का, कुछ बातें सिर्फ दोनों के बीच ही रहनी चाहिए। लेकिन जब कोई पार्टनर निजी बातें सार्वजनिक कर देता है, तो भरोसा टूट जाता है। ऐसी ही एक कहानी हाल ही में सामने आई है, आइए बताते हैं।

Relationship Story: रिश्तों की असली नींव सिर्फ प्यार पर नहीं, बल्कि भरोसे पर भी टिकी होती है। जब यह भरोसा डगमगाता है, तो सबसे गहरे रिश्ते भी सवालों के घेरे में आ जाते हैं। यह कहानी है, 32 साल की सीमा (बदला हुआ नाम) और 30 साल के अमित (बदला हुआ नाम) की है। कुछ महीने पहले सीमा को एक कठिन दौर से गुजरना पड़ा। उसे अचानक पता चला कि वह गर्भवती है, लेकिन यह एक्टोपिक प्रेग्नेंसी निकली। डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी कर गर्भ को समाप्त करना जरूरी बताया, वरना उसकी जान भी जा सकती थी। यह एक ऐसा पल था, जो किसी भी महिला के लिए इमोशनल और फिजिकल रूप से बेहद कठिन होता है।

सीमा चाहती थी कि ये बात उनके बीच ही रहें। उनका पार्टनर अमित इस बात को कहीं दूसरी जगह शेयर ना करें। यह उनका निजी मामला था। जिसे सार्वजनिक नहीं करना चाहती थी। कुछ हफ्तों बाद, जब सीमा और अमित अपने परिवार के साथ समय बिताने गए, तो उसे अजीब सा महसूस हुआ। रिश्तेदारों की नजरें बदल चुकी थीं। पहले जितना अपनापन और सहजता थी, अब उसमें दूरी और ठंडापन आ गया था। एक शाम, चाय पर बैठी सीमा से उसकी बुआ ने कहा, 'मैं तो ऐसा कभी नहीं कर पाती, बच्चे तो भगवान का तोहफा होते हैं।' सीमा चौंक गई। यह कैसे पता चला? तभी सारा राज खुला। दरअसल, अमित ने अपनी मां से सलाह लेते हुए पूरी बात बता दी थी। और फिर, उसकी मां ने इसे रिश्तेदारों तक पहुंचा दिया।

भरोसे में पड़ी दरार 

सीमा के लिए यह झटका था। वह जानती थी कि अमित अक्सर अपनी मां से हर बात साझा करता है, लेकिन यह उम्मीद नहीं थी कि इतना निजी और संवेदनशील राज भी बाहर आ जाएगा। सीमा का कहना था कि, ‘मैं अपनी जिंदगी की कोई भी निजी बात किसी से साझा नहीं करती। अमित जानता था कि मैं कितनी प्राइवेट इंसान हूं, फिर भी उसने मेरे भरोसे को तोड़ा।’ सीमा को यह भी समझ आया कि अब अमित के परिवार से रिश्ता निभाना आसान नहीं होगा। वह जान चुकी थी कि लोग उसे हमेशा जज करेंगे, चाहे असली वजह कुछ भी रही हो।

और पढ़ें: लुक्स पर कमेंट कर GF ने तोड़ा BF का दिल, क्या सिर्फ प्यार रिश्ते को बचा सकता है?

अकेले सफर की शुरुआत ?

निराश और आहत होकर सीमा ने अगले ही दिन अपनी फ्लाइट बुक की और वापस लौट आई। वह अब रिश्ते को लेकर असमंजस में है। एक तरफ वह जानती है कि अमित ने बुरे इरादे से यह नहीं किया, लेकिन दूसरी तरफ भरोसे की दरार इतनी गहरी हो चुकी है कि शायद उसे भरना आसान नहीं होगा। सीमा ने अपनी ये दुख भरी कहानी रेडिट पर शेयर किया है। लोगों का कहना है कि आपके पार्टनर को ऐसा नहीं करना चाहिए था। इतना ही नहीं उसकी मां को भी आपका दुख समझना चाहिए था, लेकिन उन्होंने इसे गॉसिप में तब्दील कर दिया।

गोपनीयता का सम्मान करना जरूरी

किसी भी रिश्ते में गोपनीयता का सम्मान करना बेहद जरूरी है। अगर पार्टनर ने कहा है कि कोई बात सिर्फ हमारे बीच रहनी चाहिए, तो उसका सम्मान करते हुए उसे किसी और से साझा नहीं करना चाहिए। हां, अगर सलाह लेने की जरूरत हो, तो पहले साथी से पूछें कि क्या यह बात किसी और को बताई जा सकती है। उसकी इजाजत मिले तो ठीक है, वरना भूल से भी ऐसा न करें। क्योंकि कभी-कभी एक छोटी सी गलती भी रिश्ते की नींव को हिला सकती है।

इसे भी पढ़ें: बेटी अगर हो जाएं 15-17 साल की, तो पापा के लिए जरूरी 5 गाइडेड एक्टिविटीज

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

बच्चा पाने के लिए पति ने 72 बार बनवाए पत्नी-पड़ोसी में संबंध, हैरान करने वाला है कहानी का आखिरी पन्ना
जेब में कंडोम और बैग में...520 महिलाओं संग पति के संबंध, पत्नी ने अनोखे अंदाज में सिखाया सबक