जब पति किसी और की बाहों में चले जाएं, तो खुद को कैसे संभालें?

Published : Dec 25, 2024, 01:29 PM ISTUpdated : Dec 25, 2024, 01:30 PM IST
Relationship tips

सार

पति की बेवफाई, एक दर्दनाक अनुभव। खुद को दोषी न मानें, भावनाओं को दबाएं नहीं, और खुद पर ध्यान केंद्रित करें। दूरी बनाना और समय देना ज़रूरी है।

रिलेशनशिप डेस्क. दिल का टूटना वो भी शादी के बाद बेहद दर्दनाक एहसास होता है। पति जिसने हाथ थामकर 7 जन्मों का वादा किया था उसे किसी और की बाहों में देखना किसी भी पत्नी के लिए एक असहनीय पीड़ा दे सकती है। लेकिन ऐसी स्थिति में भी खुद को संभालना जरूरी होता है। गलत कदम उठाने की जगह शांति से सोचने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं ऐसे वक्त में एक पत्नी को क्या करना चाहिए।

अपनी भावनाओं को स्वीकार करें

अगर पति का किसी के साथ अफेयर चल रहा है तो गुस्सा आना स्वाभाविक है। आप अपनी फीलिंग्स को बिल्कुल ना दबाएं। पति पर खूब गुस्सा करें। रोने का मन हो तो किसी भरोसेमंद इंसान के सामने रो लें। दिल की बातें उसे बताएं। इससे आपका मन हल्का हो सकता है।

खुद को दोषी न मानें

कई बार पत्नी ये सोचने लगती है कि आखिर कमी मुझे ही होगी तभी उसका पति किसी और के पास जा रहा है। वो अक्सर सोचती है कि 'मुझसे क्या गलती हुई या मैंने क्या गलत किया', तो सबसे पहले ये सोचना बंद कर दें। हर रिश्ता दोनों पक्षों की जिम्मेदारी होती है। कभी-कभी चीजें आपके नियंत्रण से बाहर होती हैं। खुद को दोष बिल्कुल भी ना दें।

दूरी बना लें

अगर पति का किसी दूसरी महिला के साथ शारीरिक और मेंटल दोनों तरह के रिश्ते हैं तो फिर तुरंत उससे दूरी बना लें। उसकी जिंदगी में बने रहना आपके लिए कष्टकारी होगा। क्योंकि आप उसपर कभी विश्वास नहीं कर पाएंगी। एक ही घर में रहना आपको हमेशा तनाव देगा। कई बार महिलाएं पति को दूसरा मौका देती हैं। वो समझौता करके भी जिंदगी जी लेती हैं। लेकिन वो ताउम्र डर में रहती हैं कि फिर से वो घटना ना हो जाए। समाज क्या कहेंगे ये ना सोचें। आप सबसे पहले खुद के बारे में जानें कि आप क्या चाहती हैं।

खुद पर करें फोकस

तनाव, डिप्रेशन से खुद को बाहर निकालने के लिए योग, मेडिटेशन या एक्सरसाइज को अपनी आदत में शुमार करें। अपने पुराने शौक को फिर से जिंदा करें। फैमिली, दोस्त के साथ वक्त गुजारें। करियर पर फिर से फोकस करें।

अपने आप को समय दें

पति से धोखा मिलता है तो एक ऐसा जख्म दिल में बनता है जिसे तुरंत भरा नहीं जा सकता है। घाव भरने में समय लगता है। खुद को यह यकीन दिलाएं कि आप इस दर्द से बाहर निकल आएंगी। धैर्य रखते हुए जीवन में आगे बढ़ें। खुद को एक जगह पर रोक कर बिल्कुल ना रखें। अगर जिंदगी दोबारा आपको मौका देती है तो उसके लिए भी खुद को तैयार रखें। दिल का टूटना जीवन का एक हिस्सा है, लेकिन यह आपके जीवन की परिभाषा नहीं हो सकता। खुद से प्यार करना और अपने आत्म-सम्मान को बनाए रखना सबसे ज्यादा जरूरी है।

और पढ़ें:

कपल ने गोद लिए बेटों के साथ किया कई बार रेप, मिली 100 की सजा

'कुछ-कुछ होता है' की अंजलि से दोस्ती, लव नहीं...क्यों दूर भागते हैं लड़के

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!