रिश्तेदारों ने 23 साल की महिला को मौत के घाट उतारा, चीखें दबाने के लिए किया तगड़ा बंदोबस्त

Published : Jun 21, 2023, 07:59 PM IST
Crime News

सार

Ghaziabad Crime News: 23 साल की महिला को उसके रिश्तेदारों ने प्रताड़ित कर मार डाला। महिला की मौत के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

रिलेशनशिप डेस्क: लगातार देश-दुनिया में क्राइम की घटनाएं बढ़ रही हैं। गाजियाबाद में एक 23 साल की महिला को उसके रिश्तेदारों ने प्रताड़ित कर मार डाला। क्योंकि रिश्तेदारों को शक था कि महिला ने उनके घर से गहने चुराए हैं। महिला से 'कुबूल' कराने के लिए ब्लेड और रॉड से हमला किया गया था। इतना ही नहीं रिश्तेदार हमलावरों ने मदद के लिए उसकी चीखों को दबाने की भी पूरी प्लानिंग। उन्होंने घर में बहुत तेज म्यूजिक बजाया, ताकि महिला की आवाज घर के बाहर ना जा सके। महिला की मौत के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। पड़ोसियों ने जब घर से लगातार दो दिनों तक तेज संगीत बजने की आवाज सुनी तो उनको शक हुआ औक उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

क्या है पूरा मामला?

23 साल की समीना सोमवार को बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार गई थीं। वो अपने रिश्तेदार हीना और रमेश के घर उसके बेटे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गई थीं। तभी पार्टी वाले घर से 5 लाख रुपये के गहने गायब हो गए और दंपति को शक हुआ कि समीना ने इसे चुराया है। इसे के बाद महिला पर रिश्तेदारों ने हमला बोल दिया। चोरी कुबूल कराने के लिए रिश्तेदारों ने मानवता की हदें पार कर दीं।

ब्लेड से काटे महिला के अंग

पुलिस ने बताया कि हीना, रमेश और अन्य ने 23 वर्षीय लड़की को पीट-पीट कर माल डाला। दंपति ने लाठी और डंडों से हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने 'कबूलनामा' निकालने के लिए उसके शरीर के कुछ हिस्सों को ब्लेड से काट दिया। यहां तक कि इतनी जोर से संगीत बजाया कि उनके पड़ोसी उस महिला की चीखें न सुन सकें।

पड़ोसियों ने दी पुलिस को खबर

जब प्रताड़ना के कारण समीना की मौत हो गई, तो आरोपी भाग गए। लेकिन म्यूजिक चालू छोड़ दिया। सहायक पुलिस आयुक्त रवि कुमार ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘आरोपियों ने तेज संगीत बजाया ताकि समीना की चीखें सुनाई न दें। दो दिनों तक बिना रुके संगीत बजने के बाद पड़ोसियों ने हमें सतर्क किया। जांच जारी है।’

और पढ़ें -  नाबालिग लड़की ने भागने से किया इंकार, तो सनकी आशिक ने उतार दिया मौत के घाट

प्रेमिका के ससुराल पहुंचा प्रेमी, बेडरुम में कर रहा था रोमांस...तभी हो गया कांड

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Jaya Kishori Relationship Tips: कैसे चलता है रिश्ता? जया किशोरी ने बताया परफेक्ट रिलेशनशिप के लिए सबसे जरूरी चीज
रिश्ता सिर्फ नाम का रह गया है? एक्सपर्ट के बताए ये 6 संकेत खोल सकते हैं आंखें