राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक प्रेमी युगल के साथ मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। विवाहित प्रेमिका के यहां प्रेमी बिना किसी डर के पहुंच गया।इतना ही नहीं दोनों बेडरुम में रोमांस भी करने लगें। इसके बाद जो हुआ वो वीडियो में कैद हो गया।

रिलेशनशिप डेस्क. प्यार किया तो डरना क्या..जब प्यार किया तो डरना क्या... फिल्म 'मुगले आजम' का ये गाना आज भी युवा प्रेमिक बीच काफी फेमस है। लेकिन कभी-कभी प्यार में डरना जरूरी होता है, नहीं तो हाल सवाई माधोपुर में पकड़े गए प्रेमी युगल की तरह हो सकती है। विवाहित प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल जाना प्रेमी को भारी पड़ गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए पूरी कहानी बताते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सवाई माधोपुर (Sawai madhopur) जिले के गंगापुरसिटी के कुनकटा गांवमें रहने शादीशुदा महिला का अफेयर चल रहा था। प्रेमिका से मिलने की बेताबी में प्रेमी उसके ससुराल पहुंच गया। वहां पर वो महिला के बेडरुम में गया। दोनों बिस्तर पर रोमांस कर ही रहे थे, तभी ससुरालवाले दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिए। घर की बहू को आपत्तिजनक हालत में देखकर घरवालों का गुस्सा फूट पड़ा।

घरवालों ने रंगे हाथों पकड़ा और जमकर पिटाई की

उन्होंने दोनों को पकड़कर घर के बरामदे में खंबे से बांध दिया। फिर दोनों से साथ घूम मारपीट की। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में युवक अर्द्ध नग्नवस्था में नजर आ रहा है। उनसे पूछताछ किया जा रहा है। मारपीट के दौरान महिला खुद को बचाने के लिए जोर जोर से चिखती चिल्लाती सुनाई दे रही है। लेकिन किसी ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं कीं।

पहले भी युवक को दी गई थी चेतावनी

मीडिया रिपोट्स की मानें तो युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से अक्सर मिलने आता था। कुछ दिन पहले ससुरालवालों को इस बात का पता चल गया था। उन्होंने युवक को उसदौरान भी मारा था। गांव में पंच पटेलों को बुलाकर युवक को चेतावनी दी गई और छोड़ दिया गया था। बावजूद इसके वो नहीं माना। आरोपी युवक दौसा जिले के लालसोट के एक कॉलेज का छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुका है। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।

अवैध रिश्ते के लिए नहीं कोई जगह 

समाज ने रिश्तों को बचाने के लिए कुछ नियम बनाए हैं। जिसे तोड़ना सही नहीं हैं। प्यार कभी भी किसी से भी हो सकता है। लेकिन सीमा नहीं पार करनी चाहिए। महिला को अपने पति से लगाव नहीं था तो ये बात सबको बता देनी चाहिए थी। अवैध रिश्ते के लिए समाज में कोई जगह नहीं हैं। इससे कई घर बरबाद हो जाते हैं।

और पढ़ें:

PHOTOS: UPSC में 116वीं रैंक होल्डर आशना चौधरी खूबसूरती में हैं नं 1

2 किड्स, मेनोपॉज और बढ़ा वजन: 1 चीज छोड़कर घटाएं 6 किलो वजन, जानें हॉलीवुड की इस एक्ट्रेस की Weight loss जर्नी