
लंदन: एक नए सर्वेक्षण में सामने आया है कि ज्यादातर लोग हफ्ते के किस दिन अपने पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाना पसंद करते हैं। इंग्लैंड (UK) के लग्जरी लॉन्जरी रिटेलर ब्रांड Pour Moi ने यह रिलेशनशिप सर्वे किया है। इस सर्वे का मकसद इंसानों के सेक्सुअल एक्टिविटी के बारे में जानना था.
इस सर्वे के मुताबिक, ज्यादातर लोग शनिवार को हंप डे मानते हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे (10.09 PM) रोमांस शुरू करते हैं। इस सर्वे में 2,000 लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी रोमांटिक और सेक्स लाइफ से जुड़ी निजी बातें शेयर कीं। सर्वे में शामिल ज्यादातर लोगों ने बताया कि वे नियमित रूप से शारीरिक संबंध बनाते हैं। 43% लोगों ने बताया कि वे शनिवार को ही शारीरिक संबंध बनाना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को ही हमें रोमांस करना पसंद है।
सर्वे में शामिल 22% लोगों ने बताया कि वे शुक्रवार को शारीरिक संबंध बनाना पसंद करते हैं। 10% लोगों ने रविवार, 6% लोगों ने गुरुवार को सेक्स के लिए चुना। हफ्ते की शुरुआत में लोग रोमांस के मूड में नहीं होते हैं। सिर्फ 2% लोगों ने ही सोमवार को जवाब दिया। इस सर्वे में एक बात और सामने आई कि आंशिक रूप से सभी का मानना है कि रोमांस के लिए रात का समय ही सबसे अच्छा होता है। एक और हैरानी की बात यह है कि ज्यादातर लोगों ने रोमांस के लिए 10.09 मिनट का समय बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी लिहाज से दोपहर का समय रोमांस के लिए सही नहीं होता है।
कामकाजी दिनों में लोगों का बर्ताव काफी अलग होता है। कुछ लोगों ने बताया कि वे सोमवार दोपहर 1 बजे शारीरिक संबंध बनाते हैं। इसी सर्वे में लोगों से पूछा गया कि वे हफ्ते में कितनी बार शारीरिक संबंध बनाते हैं। इस सवाल के जवाब में 48% लोगों ने हफ्ते में एक बार बताया। 19% लोगों ने हफ्ते में दो बार, 13% लोगों ने तीन बार और 7% लोगों ने चार बार रोमांस करने की बात कही। 1% लोगों ने तो हर दिन शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई।
वयस्क कितनी बार रोमांस करते हैं, इस सवाल पर पुरुषों और महिलाओं ने अलग-अलग जवाब दिए। 25 से 45 साल के पुरुषों ने हफ्ते में दो बार, जबकि इसी उम्र की महिलाओं ने चार बार बताया। पोर मोई की मार्केटिंग मैनेजर मरीना निकोली ने सर्वे के बारे में बताया कि लोगों को उनके पहनावे में आत्मविश्वास जगाना हमारे ब्रांड का मकसद है। रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों के बर्ताव को समझकर बेहतर सेवाएं देने के लिए यह सर्वे किया गया था।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.