20 बार 7 फेरे लेकर भी सिंगल है ये दुल्हन, 30 साल में कर डाला ऐसा कारनामा

Published : Sep 07, 2024, 10:15 PM ISTUpdated : Sep 07, 2024, 10:54 PM IST
bride

सार

शादी सात जन्मों का साथ कहा जाता है। लेकिन आज के दौर में शादी इसी जन्म में निभ जाए वो बड़ी बात होती है। लेकिन हम कहानी एक ऐसी महिला की बताने जा रहे हैं जिसने 30 साल में एक दो नहीं बल्कि 20 बार सात फेरे लिए हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. प्यार एक बार होता है और शादी भी एक बार ही होती है...'कुछ-कुछ होता है' मूवी में राहुल का डायलॉग याद तो होगा ही। हालांकि मूवी में प्यार भी दो बार हो जाता है और शादी भी दो बार होती है। लेकिन इससे ज्यादा बार होना बहुत ही कम देखा गया है। हमारी संस्कृति में तो शादी को सात जन्मों का साथ भी माना गया है। लेकिन बिहार के पटना से एक ऐसी कहानी सामने आई है जहां पर एक 30 साल की महिला ने एक दो बार नहीं बल्कि 20 बार सात फेरे लिए। लेकिन अब भी वो सिंगल है। सोशल मीडिया पर उसकी कहानी वायरल हो रही है और लोग चुटकी भी ले रहे हैं।

@ramanrahii के इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। जिसमें दुल्हन के लिबास में बैठी महिला अपना दुखड़ा रो रही है। महिला की उम्र 30 साल की है। वीडियो में देख सकते हैं कि शक्ल सूरत से वो काफी प्यारी लग रही है। इतनी उम्र में जहां आज की महिलाएं सिंगल रहती हैं, वहीं 20 बार इस मोहतरमा ने शादी रचाई है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इसने इतनी दफा शादी क्यों रचाई।

7-8 पति स्वर्ग सिधार गए

महिला की मानें तो 20 बार शादी करने के बाद उसका रिश्ता किसी के साथ निभ नहीं पाया। 7-8 पति तो मर भी गए हैं। उसे याद भी नहीं कि उसके कितने पति अब जीवित है। इसके अलावा कुछ पति छोड़कर चले गए। अब महिला सिंगल है। वो किसी भी रिश्ते में अभी नहीं है। सोशल मीडिया पर उसके इस वीडियो को देखकर लोग मजे ले रहे हैं। कुछ लोगों को यह वीडियो फेक लग रहा है।

 

 

आगे कितनी और शादी करनी है

एक यूजर ने लिखा,'दीदी की गिनती में मरने वालों का भी confirmation नही है।'एक ने पूछा कि आगे कितना टारगेट और है। वहीं एक यूजर ने लिखा,'मांगलिक होगी।'वहीं एक ने सवाल किया कि आखिर बार-बार शादी क्यों कर रही है। इस वीडियो की सच्चाई एशियानेट हिंदी पुष्टी नहीं करता है।

इतनी शादी करने वाले को क्या कहेंगे?

ये सही है कि कई कपल की शादी ताउम्र नहीं चल पाती है। कई बार तो लंबे वक्त तक साथ रहने के बाद भी लोगों की राहें अलग हो जाती है। कुछ खबर तो ऐसी भी आती है कि शादी के महीने दिन के बाद कपल अलग हो जाते हैं। लेकिन ये कहानी वाकई कमाल की है। इतनी शादी करने के लिए करेज की जरूरत होती है।

और पढ़ें:

पति से लड़ाई में भूलकर भी ना बोलें ये 8 बातें, पार्टनर के बहक सकते हैं कदम

Parenting Tips: बच्चों से कभी नहीं करनी चाहिए इस तरह की 7 बातें

PREV

Recommended Stories

मेरी मां कौन है? अपनी मां को खोजने 7000 KM दूर से भारत आया लड़का
Valentine Week 2026: वैलेंटाइन वीक 2026 के हर दिन की जानें खासियत