
रिलेशनशिप डेस्क: ओवरथिंक का मतलब होता है किसी भी विषय के बारे में जरूरत से ज्यादा सोचना। व्यक्ति इतना ज्यादा सोचता है कि उसे अपने वर्तमान की सुध ही नहीं रहती। इस कारण से फोकस करने में भी दिक्कत होती है। आइए जानते हैं जपानीज टेक्नीक के बारे में जो आपको ओवरथिंकिंग से बजाएंगी और माइंड रिफ्रेश कर देंगी।
जापानी अवधारणा के अनुसार अगर कोई ज्यादा सोचता है तो उसे तुरंत एक पेपर पेन लेकर अपने जीवन के उद्देश्य के बारे में लिखना चाहिए। जब व्यक्ति को पेपर में अलग-अलग उद्देश्य दिखते हैं तो वो ज्यादा सोचने के चक्र से मुक्त हो जाता है। साथ ही उसको शांति महसूस होती है।
गर्म पानी से स्नान करने से न सिर्फ शरीर को सुकून मिलता है बल्कि तेजी से मन में आने वाले विचार भी खत्म होते हैं। आपको जबभी कोई विचार अधिक परेशान करें तब हल्के गर्म पानी से स्नान कर लें। पल भर में आप खुद को रिफ्रेश फील करेंगे।
IT का जॉब, लाख है कमाई, पर शादी के लिए नहीं मिल रही दुल्हन
अगर आप अधिक सोचते हैं तो आपके लिए जापानी शिनरिन-योकू जरूर फायदेमंद साबित होगी। आप घने पेड़ों वाले जंगल में कुछ देर टहल सकते हैं। गहरी सांस लें और आस-पास के नजारों को ध्यान से देखें। आपकी चिंता कम होगी और साथ ही दिमाग शांत होगा।
महिलाओं के लिए बेंगलुरु: भारत का सबसे सुरक्षित बना शहर
एक स्थान पर बैठकर गहरी सांल लें और जो भी मन में विचार आ रहे हैं उन्हें बिना डर या निर्णय के आने दें। जजेन अभ्यास की मदद से आपके मन में विचार तो आएंगे लेकिन आप उनमें खो नहीं पाओगे।
जापानी कला में टूटे बर्तन या वस्तुओं को जोड़ने के दौरान दरार छिपाई नहीं जाती है बल्कि भरी जाती है। इससे ये एहसास होता है कि खामियां आपकी जीवन यात्रा में सुंदरता जोड़ती हैं न कि उसे बेकार बनाती हैं।
और पढ़ें: भूल सुधारें!बच्चों की परवरिश में माता-पिता अक्सर करते हैं 5 गलतियां
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.