
आजकल के बिजी टाइम में माता-पिता अपने बच्चों को सही संस्कार नहीं दे पाते ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि बड़ा होकर आपका बच्चा लड़कियों, महिलाओं और बड़ों कि इज्जत करे तो ये 5 टिप्स आएंगे काम। बच्चों की परवरिश में माता-पिता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बेटा बड़ा होकर लड़कियों की इज्जत करे, तो उसे बचपन से ही सही संस्कार देना जरूरी है। यहां 5 बातें बताई गई हैं, जो हर माता-पिता को अपने बेटे को सिखानी चाहिए।
बच्चों को सिखाएं कि लड़का-लड़की में कोई फर्क नहीं होता। घर में काम के बंटवारे में भेदभाव न करें। अगर बेटा देखेगा कि पापा भी मम्मी के साथ घर के काम में मदद करते हैं, तो वह भी महिलाओं को समान समझेगा।
कैसे सिखाएं?
इसे भी पढ़ें- बच्चे को बनाना चाहती हैं संस्कारी, तो दीया मिर्जा की तरह सिखाएं ये गुण
बेटे को यह समझाना बहुत जरूरी है कि अगर कोई लड़की किसी बात के लिए मना करे, तो उसकी बात का सम्मान करें। जब वह यह सीख जाएगा, तो बड़े होकर भी वह महिलाओं की सहमति को समझेगा और सम्मान देगा।
कैसे सिखाएं?
बच्चों को यह सिखाएं कि कोई भी समस्या बातचीत से हल हो सकती है, गुस्से या हिंसा से नहीं। अगर आपका बेटा देखेगा कि घर में पुरुष भी महिलाओं से सम्मान से बात करते हैं, तो वह भी यही सीखेगा।
कैसे सिखाएं?
अगर बेटा यह समझेगा कि लड़कियां भी उसकी तरह ही इंसान हैं, उनकी भी भावनाएं होती हैं, तो वह उनका आदर करना सीखेगा।
कैसे सिखाएं?
इसे भी पढ़ें- बच्चों को कौन-सी 11 बातें जरूर सिखाएं, जानें बाबा बागेश्वर से?
कई बार लोग घर में ही लड़कियों से जुड़े गलत मजाक करते हैं या लड़कों को ‘मर्द बनो, रोना बंद करो’ जैसी बातें कहते हैं। इससे लड़कों में यह सोच बनने लगती है कि लड़कियां कमजोर होती हैं और उनका मजाक उड़ाना ठीक है।
कैसे सिखाएं?
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.