रिश्तों के 'कत्ल' की 5 हॉरर न्यूजः बहू पर ससुर की बुरी नजर, बेटे ने ऐसे पकड़ा

Published : Aug 04, 2024, 09:33 PM IST
gangrape up

सार

कलयुग में किसी भी रिश्ते पर आंख मूंद कर भरोसा करना मुश्किल हैं। हर रिश्ते के अंदर कुछ खतरनाक मंसूबे पल रहे होते हैं। जैसे ही मौका मिलता है वो सामने वाले के पीठ में छूरा खोंप देते हैं। आपको 4 अगस्त की टॉप 5 खबरें बताएंगे जो इसकी तस्वीर दिखाती है।

रिलेशनशिप डेस्क. दुनिया का हर रिश्ता प्यार और भरोसे पर टिका होता है। माता-पिता अपने बच्चों से बिना शर्त प्यार करते हैं। लेकिन क्या बच्चे ऐसा कर पाते हैं। शायद नहीं...इस कलयुग में तो बच्चे क्या अपने माता-पिता की सेवा करेंगे, वो उनके जान के दुश्मन बन बैठे हैं। ऐसा ही कुछ पति-पत्नी के रिश्ते में भी देखने को मिलने लगा है। जिस दो इंसान के मिलने से एक खूबसूरत दुनिया का निर्माण होता है , वहीं अब उनका मिलन शर्तों पर होने लगा है। बेवफाई के किस्से आम होने लगे हैं। हम यहां पर रिश्तों के 'कत्ल' की 5 हॉरर न्यूज बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप दहल जाएंगे।

1.ससुर ने बहू पर डाली गलत नजर

बिहार के भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में एक ससुर अपनी छोटी बहू के साथ गलत काम करने की कोशिश की। वो उसके साथ आए दिन गंदी हरकत करता था। एक दिन जब वो अपनी बहू के साथ रेप करने की कोशिश की तो बेटे ने देख लिया। उसने पिता को पकड़ना चाहा, लेकिन वो भागने लगा। गांव वालों की मदद से उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।  मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को बचाया। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।

2.पत्नी को मजबूर किया कॉल गर्ल बनने पर

राजस्थान के कोटा में एक पति ने अपनी ही पत्नी के साथ घिनौना काम किया है। घटना कोटा के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र की है। जहां पर पति ने पत्नी को देह व्यापार करने पर मजबूर किया। पति ने अपने दोस्त के साथ पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। शादी के ढाई साल बाद ही पति की ऐसी हरकत देखकर महिला टूट गई है। उसने अपनी मां से अपने ऊपर गुजर रही आपबीती बताई। जिसके बाद पुलिस कंप्लेन किया गया।

3.कलयुगी बेटे ने पिता की चाकू से गोदकर की हत्‍या

 केस देश की राजधानी दिल्ली में घटी। न्यू अशोक नगर इलाके में शनिवार की सुबह एक बुजुर्ग की उसके बेटे ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। एमटीएनएल के 72 वर्षीय एक सेवानिवृत्त मैकेनिक की हत्या से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है। बताया जा रहा है कि संपत्ति को लेकर लड़का हैवान बन गया था।

4. पति और उसकी प्रेमिका की बीवी ने की धुनाई

मामला आगरा से जुड़ा है जहां पर एक पत्नी ने अपने पति को बेवफाई करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।मुजफ्फरनगर में तैनात इंस्पेक्टर पवन कुमार का अफेयर आगरा में काम कर रही थाना प्रभारी शैली राणा से चल रहा था। दोनों सरकारी आवास पर एक दूसरे के साथ रिश्ता बनाते पकड़े गए। जिसके बाद उनकी पत्नी और बेटे ने जमकर पिटाई कर दी।

4.दो सहेलियों ने दी जान

ये एक लेस्बियन प्रेम कहानी है जहां पर फैमिली की मंजूरी नहीं मिलने की वजह से दो सहेलियों ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। मामला वैसे 31 जुलाई का है लेकिन राज अब खुला है। यूपी के अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा इलाके में दाऊद खां रेलवे स्टेशन के पास इनका शव मिला। मृतक का नाम खुशबू है जो एलएलबी कर रही थी। वहीं दूसरी लड़की तनु थी जो बीएससी कर रही थी।रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज में दोनों साथ पढ़ते थे वहीं से इनका रोमांस शुरू हुआ था। इसके बाद आगे की बढ़ाई के लिए दोनों अलग-अलग कॉलेज में चले गए, लेकिन मोहब्बत का सिलसिला नहीं रूका। लेकिन जब इनके प्यार की भनक फैमिली को लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया। जिसके बाद दोनों ने अपनी जान दे दी।

और पढ़ें:

कमरे में इंस्पेक्टर संग रासलीला कर रहा था थानेदार, पहुंच गई बीवी और...

रिश्तों के 'कत्ल' की 5 हॉरर न्यूजः हॉट स्पॉट ऑन ना करने पर पत्नी का मर्डर

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!