10 साल से चाचा-भतीजी में चल रहा था लव का गेम, फिर किया ये कांड

गोवा से मुजफ्फरपुर बुलाकर प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या कर दी। वहीं, राजस्थान में ससुरालवालों के अत्याचार से तंग आकर एक युवक ने की खुदकुशी। रिश्तों के कत्ल की कुछ ऐसी कहानियां यहां बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी।

Nitu Kumari | Published : Aug 22, 2024 6:06 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. प्यार जीना सिखाता है, समर्पण की भावना इंसान के अंदर पैदा करता है। लेकिन आज के दौर में यही प्यार जानलेवा साबित हो रहा है। कहीं प्रेमी प्रेमिका की मौत की वजह बन रही है, तो कहीं पति को इतना पत्नी प्रताड़ित कर रही है कि वो खुद ही अपनी जिंदगी को खत्म कर ले रहा है। इतना ही नहीं यही प्यार रिश्ते की मर्यादा भी भंग करती दिखाई दे रही है। चलिए यहां बताते रिश्ते की ‘कत्ल’ की 5 हॉरर कहानी जिसे सुनकर आप दहल जाएंगे।

प्रेमिका से मिलने गोवा से मुजफ्फरपुर आया और बदले में मिली मौत

Latest Videos

प्यार की खातिर इंसान अपनी कुर्बानी दे देता है, लेकिन इस कहानी में साथी की ही बली चढ़ा दी गई। स्टोरी कनेक्शन गोवा और मुजफ्फरपुर से जुड़ा है। जहां पर जयप्रकाश की हत्या उसकी प्रेमिका ने ही करवा दी। देवरिया के रहने वाले जयप्रकाश का शव मुजफ्फरपुर के सहजानंद कॉलोनी में बोरे में बंद 14 अगस्त को मिला। पुलिस ने जब इस कत्ल की जांच शुरू की तो तार उसकी प्रेमिका तक पहुंच गई। दरअसल, दोनों के बीच किसी बात को लेकर ब्रेकअप हो गया था। लड़का नौकरी के लिए गोवा चला गया। वहां से वो लगातार लड़की को कॉल करके शादी के लिए मनाया करता था। लेकिन लड़की मान नहीं रही थी। जिसके बाद जयप्रकाश ने लड़की के कुछ प्राइवेट फोटो उसके रिश्तेदार को भेज दिया। इससे नाराज लड़की ने अपने घरवालों के साथ मिलकर लड़के को मौत के घाट उतारने का प्लान बना लिया। उसने शादी के बहाने जयप्रकाश को मुजफ्फरपुर बुलाया। उसे होटल में बकायदा रुकवाया। फिर लड़की के घरवालों ने जयप्रकाश की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को बोरे में बांधकर फेंक दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

2. ससुरालवालों की प्रताड़ना नहीं झेल पाया दामाद कर लिया आत्महत्या

राजस्थान के झुंझुनूं में 28 साल के मुकेश सोनी ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पी लिया और इसके बाद पिता के पास जाकर फूट-फूटकर रोने लगा। जैसे ही घरवालों को पता चला कि उसने जहर पी लिया है तो तुरंत अस्पताल लेकर गए। लेकिन मुकेश को बचाया नहीं जा सका। इतना यंग लड़का क्यों सुसाइड कर लिया इसका खुलासा उसने खुद ही अपने लेटर में किया है। ज्वेलर का काम करने वाले मुकेश ने अपने ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पत्नी, सास-ससुर औ और साले पर बार-बार पैसे मांगने का इल्जाम लगाया। इसके अलावा पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

3. होटल रूम में प्रेमिका की लाश, तो रेलवे ट्रैक पर मिला प्रेमी का शव

यूपी के बरेली में 19 अगस्त को एक होटल में हड़कंप मच गया। जब कमरे के बिस्तर पर एक यंग लड़की का खून से लथपथ शव मिला। उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जब इस मामले में तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि फरजाना उर्फ शब्बो का है जिसने मोहम्मद आलम को दि दे दिया था। 8 साल के मोहब्बत का ऐसा अंत कोई भी जानकर दहल जाएगा। दरअसल, फरजाना और आलम निकाह करना चाहते थे। दोनों के घरवाले भी तैयार हो गए थे। लेकिन फरजाना के फैमिली को पता चला कि आलम की छवि आपराधिक है तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। फरजाना को भी उससे दूर रहने की हिदायत दे दी। पर आलम फरजाना को नहीं छोड़ना चाहता था। उसे लगा कि उसकी गर्लफ्रेंड का अफेयर हो गया है या फिर वो किसी और से निकाह करने को तैयार हो गई है। इसके बाद उसने एक साजिश रची और 18 अगस्त को फरजाना को प्रीत पैलेस होटल में मिलने बुलाया। बाजार जाने के बहाने वो घर से निकली और रात भर होटल में रही। दोनों के बीच निकाह को लेकर भी बातचीत हुई। 19 अगस्त को दोनों के बीच बहस हुई और आलम ने फरजाना की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद खुद पटरी पर जाकर लेट गया। ट्रेन के आने के बाद उसकी भी मौत हो गई।

4. चाचा ने भतीजी से रचाई शादी

वैसे तो प्यार किसी भी बंदिश को नहीं मनाता है। लेकिन क्या रिश्ते की मर्यादा भी ये तोड़ सकता है। इसका जवाब हम यहां नहीं दे सकते हैं। लेकिन बिहार के बेगूसराय से एक ऐसी खबर सामने आई जिसे सुनकर लोग हैरान है। यहां,नगर निगम के उपनगर आयुक्त (डिप्टी कमिश्नर) शिव शक्ति कुमार ने अपनी भतीजी सजल सिंधु से मंदिर में जाकर शादी कर ली। चाचा की उम्र 31 साल की है और भतीजी 24 साल की है दोनों के बीच 10 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि लड़की के घरवालों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसे कपल ने सामने आकर खारिज कर दिया और कहा कि वो बालिग है और अपनी मर्जी से शादी किए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सुरक्षा की मांग भी की है। लड़की ने कहा कि उन्होंने प्यार किया है और शादी की है, कोई गुनाह नहीं किया। अब आप इस शादी को किस नजरिए से देखते हैं ये आपके ऊपर है।

5. बेरहम प्रेमी

ये घटना ग्रेटर नोएडा से जुड़ी है जहां पर 6 अगस्त को आर एंड आर कॉलोनी की एक विधवा महिला गायब हो गई। जिसके बाद बेटे ने 15 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जब मामला खंगालना शुरू किया तो तार उसके पड़ोस में रहने वाले जमशेद से जुड़ा। विधवा महिला और जमशेद के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान वो प्रेग्नेंट हो गई। दुनिया की नजर से अपनी काली करतूत छुपाने के लिए जमशेद महिला को बुलंदशहर लेकर गया। यहां पर उसने एक क्लीनिक में महिला का गर्भपात किया गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। लेकिन बच्चा जिंदा था। इसके बाद क्लीनिक के डॉक्टर ने उसे हरियाणा में एक फैमिली को 2 लाख रुपए में बेच दिया। हालांकि बच्चा प्रीमेच्योर था इसलिए पुलिस ने बच्चे को बरामद करके चाइल्ड वेलफेयर को सौंप दिया। वहीं चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जमशेद की तलाश जारी है।

और पढ़ें:

Kolkata Rape-Murder : मृतक डॉक्टर की डायरी, जिसने भी पढ़ा वो रो पड़ा

पति की 'आंखों पर पट्टी बांध', पत्नी सिपाही के साथ मना रही थी रंगरलियां, तभी...

Share this article
click me!

Latest Videos

'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'