
रिलेशनशिप डेस्क.शादी से पहले या फिर शादी के बाद परीक्षा देने वाले दूल्हा-दुल्हन की कई कहानियां आपने सुनी होगी। लेकिन यूपी के बुलंदशहर की खबर अनोखी है। यहां पर एक घर में शादी थी और दुल्हन को एग्जाम भी देना था। ऐसे में शादी के बाद दुल्हन को विदा कराने की बजाय मायके और ससुरालवालों ने एग्जाम देने के लिए सेंटर पर भेज दिया। परीक्षा के बाद एग्जाम हॉल से विदाई हुई।
शादी की अगली सुबह थी परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दुल्हन का नाम कुमकुम शर्मा है। बुलंदशहर में वो रहती है। उसकी शादी रविवार रात दादरी निवासी पकंज शर्मा से हुई। उसे और उसके परिजन को पता था कि अगले दिन उसका बोर्ड एग्जाम है। सेंटर अनूपशहर नगर के एलडीएवी इंटर कॉलेज पड़ा था। शादी के बाद उसने एग्जाम देने का फैसला किया। जिसका स्वागत उसके पति और ससुरालवालों ने भी किया। वो तब तक विदा नहीं कराए जब तक कि उसने पेपर खत्म नहीं कर लिया।
दुल्हन के लिबास में सेंटर पर पहुंची कुमकुम
कुमकुम शादी के लिबास में एग्जाम सेंटर पर सजी हुई गाड़ी में बैठकर कर पहुंची। दूल्हे का भाई उसे एग्जाम दिलाने लेकर गया था। दुल्हन के रूप में उसे देखकर ना सिर्फ पेपर देने वाले छात्र-छात्रा चौंक गए। बल्कि टीचर भी हैरान रह गईं। वहीं नई नवेली दुल्हन ने बिना किसी संकोच के अपना पेपर अच्छी तरह दिया। इसके बाद उसने स्टूडेंट के साथ फोटो भी क्लिक कराई। पेपर खत्म होने के बाद उसके परिजनों ने विदाई की। आगे बढ़ने की ख्वाहिश लिए लड़की का साथ दूल्हे राजा समेत ससुरालवालों ने भी दिया।
कुमकुम को मिला ससुराल का साथ
अगर एक लड़की पढ़ना चाहती है तो फिर सामने किसी भी तरह की बाधा को पार करने का हौसला रखती है। उसकी राह तब और आसान हो जाती है जब अपनों का साथ मिल जाता है। कुमकुम के परिजनों के साथ-साथ उसके ससुरालवालों ने भी साथ दिया। उसका दूल्हा उसको समझा और उसके साथ खड़ा हुआ। वाकई इस तरह की खबरे समाज के लिए प्रेरणा का काम करती है। उम्मीद है कि कुमकुम जैसी हजारों लड़कियों की पढ़ाई का सपना शादी की वजह से अधूरा ना रह जाए। वो अपनी राह खुद तय करें और साथ सबका मिले।
और पढ़ें:
Women's Day 2024: महिला दिवस पर मां-बहन को कराएं यहां की सैर, कम बजट में बन जाएगा यादगार दिन
संगीत से लेकर रिसेप्शन तक,सारा तेंदुलकर के 10 लेटेस्ट एथनिक ड्रेस A-वन
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.