
US Boy Killed Chinese GF: आज के दौर में प्यार शब्द बदनाम होकर रह गया है। गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड बनकर एहसास की जगह लड़के-लड़कियां बस शारीरिक जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार यही क्राइम की वजह बन जाती है। जैसा की इस केस में हुआ। अमेरिका के स्टूडेंट लंदन में अपनी चाइनीज गर्लफ्रेंड के मर्डर का दोषी पाया गया है। मर्डर की वजह आपको आज के रिश्ते की असली सच्चाई बता देगी। तो चलिए बताते हैं, पूरी कहानी।
लंदन के गोल्डस्मिथ्स यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक अमीर अमेरिकी छात्र, जोशुआ माइकल्स (Joshua Michals) को अपनी गर्लफ्रेंड झे वांग की हत्या के मामले में दोषी पाया गया है। 2024 में माइकल्स ने वांग के लंदन स्थित फ्लैट में चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। यह घटना तब हुई जब वांग ने उस पर यौन संचारित संक्रमण (STI) देने का आरोप लगाया था।
पुलिस जांच के दौरान माइकल्स ने जो खुलासा किया वो हैरान करने वाला था। उसने बताया कि वो और वांग 6 महीने से रिलेशनशिप में थे। वांग को जर्मोफोब (germophobia) था। इसकी वजह से वो सिर्फ एक ही बार शारीरिक संबंध बनाएं। लड़के ने आगे बताया कि कैसे उसकी गर्लफ्रेंड सफाई को लेकर निर्देश जारी करती थी।
वांग उसके सोफे पर बैठने से पहले उसे डिसइन्फेक्ट करती थी, उसके घर की सफाई करती थी और सेक्स से पहले कई तरह के निर्देश देती थी,जैसे घर में कैसे प्रवेश करना है, शरीर कैसे धोना है, कॉन्डम कब पहनना है आदि।
और पढ़ें: पत्नी ने 2 साल तक छुआ नहीं..पर करती है ये 'गंदा काम', पति का छलका दर्द
पहली बार संबंध बनाने के बाद वांग को रैश हो गया और उसने माइकल्स से दोबारा टेस्ट कराने को कहा। माइकल्स के मना करने पर वांग ने उसे जीवन बर्बाद करने का आरोप लगाया और विश्वविद्यालय में शिकायत करने की धमकी दी। हत्या वाले दिन माइकल्स वांग के घर विवाद सुलझाने गया, लेकिन झगड़ा बढ़ गया। माइकल्स ने दावा किया कि वांग ने उस पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद दोनों के बीच संघर्ष हुआ। ऑटॉप्सी रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि वांग की मौत सिर पर चाकू के वार और गर्दन दबाने से हुई।
प्रोसीक्यूशन के मुताबिक, अगर माइकल्स वांग पर हमला करने के बाद तुरंत एंबुलेंस बुलाता और अपने पिता को वकील के लिए फोन न करता, तो वांग की जान बच सकती थी। चिकागो (इलिनॉय) में जन्मे और पले-बढ़े माइकल्स ने अमेरिका में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की और लंदन आकर गोल्डस्मिथ्स में एक साल की मास्टर डिग्री कर रहे थे। वांग गोल्डस्मिथ्स में क्रिएटिव राइटिंग की छात्रा थीं। दोनों की मुलाकात कैंपस में हुई थी और 2023 में उनका ऑन-ऑफ रिलेशनशिप शुरू हुआ था।
और पढ़ें: One Night Stand के बाद फिर टकराया उसी लड़की से..अब कैसे जानूं कि बच्चा मेरा है?
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.