
रिलेशनशिप डेस्क: शादी के दौरान वरमाला की रस्म बेहद खास होती है। इसे और स्पेशल बनाने के लिए लोग कई सारे एक्सपेरिमेंट करते हैं, कोई नाव को ऊपर वरमाला करता है, तो कोई बड़े से स्टेज पर वरमाला का सेटअप लगाता है। लेकिन इन दिनों दूल्हा दुल्हन की वरमाला का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे ने अपनी एक डिमांड के चलते ही वरमाला की रस्म तक रुकवा दी, फिर शरमाते हुए दुल्हन को भी उसकी डिमांड पूरी करनी पड़ी। आपको भी दिखाते दूल्हा दुल्हन का यह प्यारा सा वीडियो...
शादी में दूल्हा दुल्हन का वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर wedus.in नाम से बने पेज पर दूल्हा दुल्हन के वरमाला की रस्म के दौरान का यह वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि स्टेज पर दूल्हा दुल्हन वरमाला के लिए खड़े हुए हैं, लेकिन इस दौरान दूल्हा दुल्हन से किस करने की डिमांड करने लगता है और तब तक वरमाला उसे गले में डालने नहीं देता है। दुल्हन ने दो तीन बार वरमाला डालने की कोशिश की, लेकिन दूल्हा पीछे हटता गया। इसके बाद शर्म से लाल हुई दुल्हन को सबके सामने दूल्हे को गाल पर किस करना पड़ा। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डाली फिर दूल्हे ने दुल्हन के गले में वरमाला डाली।
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
सोशल मीडिया पर दूल्हा दुल्हन की शादी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि इस दौरान पेरेंट्स बोल रहे होंगे- अबे जल्दी कर मुहूर्त निकल जाएगा। तो एक अन्य यूजर ने लिखा कि आजकल यह नौटंकी फैशन हो गई है। किसी ने इसे शो ऑफ बताया, तो किसी ने दूल्हा-दुल्हन के प्यारे से वीडियो की तारीफ भी की। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है इससे पहले भी दूल्हा दुल्हन की शादी के दौरान के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, लेकिन यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
और पढ़ें- कमर से जुड़ी हैं दो बहनें, एक है सिंगल और एक का है लवर, ऐसे करती है रोमांस, देखें PHOTOS
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.