
रिलेशनशिप डेस्क. मां के आंचल में बच्चे खुद को महफूज पाते हैं। ममता की मूरत अपने बच्चे की सलामती के लिए क्या कुछ नहीं कर जाती हैं। लेकिन एक ऐसी मां जो अपने नशे की आदत को पूरा करने के लिए 3 साल की बेटी को बेच दिया। मासूम के साथ इसके बाद जिस तरह की हैवानियत की गई उसे पढ़कर आंखों से आंसू निकल पड़ेंगे।
एक हजार के लिए बेटी को बेचा
घटना इंग्लैंड से जुड़ी है।यहां तीन साल के लूज मैडा को 10 पाउंड (1,020.67 रुपए) के लिए उसकी मां ने ड्रग डीलर बॉयफ्रेंड को बेच दिया। कोकीन के नशे की शिकार महिला को एक बार भी ख्याल नहीं आया कि उसके बच्चे के साथ क्या होगा। समझा जाता है कि तीन साल की लूज मैडा को 10 पाउंड की क्रैक कोकीन के बदले आधी रात में अपनी मां के ड्रग डीलर बॉयफ्रेंड को भयानक तरीके से बेच दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 42 साल की महिला ऑरेलिया सेलिनास ने पैराग्वे के पेड्रो जुआन कैबलेरो में यह समझौता किया। सीसीटीवी में बच्ची को ले जाते हुए पेड्रो जुआन कैबलेरो की तस्वीर कैद हो जाती है।
बच्ची के अंतिम पलों का वीडियो हुआ कैद
सीसीटीवी में दिखाई देता है कि सलिनास का बॉयफ्रेंड छोटी बच्ची को सुबह तड़के अपनी बाहों में लेकर ले जा रहा है। बच्ची उससे अलग होने की कोशिश करती है रोती हैं। बच्ची के शोर को शांत कराने के लिए हैवान उसे थप्पड़ मारता है।लूज को शायद ही पता होगा कि उसकी मां क्रैक कोकीन के 30 टुकड़ों के लिए उसके साथ भयानक खेल खेलेगी।
आरोपियों ने अपना गुनाह कबूला
लूज अब इस दुनिया में नहीं हैं। रेप का बाद उसकी हत्या कर दी गई। एक घर में उसकी लाश पड़ोसियों ने देखी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।मामले की शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि तीन साल के बच्चे का दम घुट गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मां और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। नाराज लोगों ने महिला को पीट-पीट कर मारने की भी कोशिश की। आरोपियों ने पुलिस के सामने 3 साल के मासूम की हत्या की बात कबूल कर ली हैं।
और पढ़ें:
कमर से जुड़ी हैं दो बहनें, एक है सिंगल और एक का है लवर, ऐसे करती है रोमांस, देखें PHOTOS
6 बीवियों के साथ सोने के लिए शख्स ने बनाया 20 फुट का बिस्तर, कीमत एक बंगले के बराबर
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.