
रिलेशनशिप डेस्क: पीरियड्स के दौरान महिलाएं अलग-अलग मूड स्विंग से गुजरती हैं, कभी वह खुश होती है, तो कभी वह दुखी होती हैं। लेकिन आमतौर पर देखा जाता है कि पीरियड्स के दौरान कुछ महिलाएं सेक्स करना इंजॉय करती हैं। इसके पीछे का कारण क्या है और कैसे पीरियड्स के दौरान सेक्स किया जा सकता है? इन सभी सवालों के जवाब जानें....
पीरियड्स के दौरान सेक्स करने के फायदे
1. पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से आपको आर्टिफिशियल लुब्रिकेशन की जरूरत नहीं होती है। इस दौरान होने वाला डिस्चार्ज लुब्रिकेंट का काम करता है, जिससे इंटरकोर्स के वक्त कंफर्ट फील होता है।
2. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से लोअर एब्डोमेन में होने वाले क्रैम्स से भी राहत मिलती है।
3. रिसर्च बताती है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से महिलाओं का स्ट्रेस लेवल कम होता है। इस दौरान शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन बढ़ने लगते हैं, जो हमें खुशी का एहसास कराते हैं और तनाव को दूर रखते हैं।
4. माहवारी के दौरान सेक्स करने से लिबिडो बढ़ने की संभावना होती है। ये आपकी सेक्स ड्राइव को बढ़ाने का काम करता है।
5. पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से प्रेगनेंसी की संभावना काफी कम होती है। अगर आप पीरियड्स के पहले 3 दिन में सेक्स कर रहे हैं, तो इसमें प्रेगनेंसी की संभावना ना के बराबर होती है। हालांकि, चौथे या पांचवें दिन सेक्स करने के दौरान प्रेगनेंसी की संभावना हो सकती है।
पीरियड्स के दौरान सेक्स करने के नुकसान
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से वजाइना इंजरी और यीस्ट संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं हार्मोन बैलेंस न होने के चलते बैक्टीरियल वेजाइनोसिस भी हो सकता है। साथ पुरुषों के गुप्तांग में सूजन का खतरा भी बढ़ जाता है।
पीरियड्स के दौरान कैसे करें सेक्स
1. पीरियड के दौरान सेक्स करने के लिए आरामदायक पोजीशन ही चुनें।
2. इंटरकोर्स के समय प्रोटेक्शन का इस्तेमाल जरूर करें। इससे इंफेक्शन का खतरा कम होता है।
3. सेक्स करने से पहले बेड पर एक टॉवल जरूर बिछाए, नहीं तो इससे बेड खराब हो सकता है।
4. सेक्स के बाद महिला और पुरुष अपने गुप्तांग को अच्छी तरह से साफ करें।
और पढ़ें- स्पर्म को नुकसान पहुंचा रहे हैं ये 5 चीज , 50 प्रतिशत पुरुष महिलाओं को नहीं बना पा रहे हैं मां
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.