
रिलेशनशिप डेस्क. भारतीय शादी बहुत ही खूबसूरत होती है। शादी में दूल्हा-दुल्हन समेत उनके पूरे रिश्तेदार शामिल होते हैं। कई रस्में निभाई जाती हैं। हालांकि विविधता से भरे इस देश में शादियों की रीति-रिवाज भी अलग होते हैं। ये उनकी परंपरा और संस्कृति का हिस्सा हैं। इनमें से कुछ रस्में अजीब होते हैं। यहां 5 वियर्ड भारतीय शादी के रिचुअल्स हैं, जिन्हें निभाना जरूरी माना जाता है।
बिहार की शादियों में जब बारात आता है तो दूल्हे का पैर ससुर धोते हैं। जो कि बहुत ही अजीब है। एक उम्र में बड़े इंसान को दामाद का स्वागत करने के लिए पैर धोना होता है। हालांकि बदलते परिवेश में जो लड़के थोड़े जागरूक हो गए हैं वो उनसे पैर टच कराने से मना कर देते हैं।
बंगाली शादियों में दूल्हा-दुल्हन मछली की आंखों में देख कर एक-दूसरे की आंखों में झांकते हैं। इसे शुभ संकेत माना जाता है। हालांकि यह रिवाज काफी दिलचस्प है।
दुल्हन की बहनें और सहेलियां दूल्हे के जूते चुराती हैं और पैसे या गिफ्ट के बदले उन्हें वापस करती हैं।हालांकि यह मजेदार रस्म हैं। शादी के दौरान हल्की-फुल्की खींचातानी का हिस्सा बन जाती है, लेकिन कभी-कभी यह बहस का कारण भी बन सकती है।
और पढ़ें:काली गाजर का हलवा खाया क्या? लाल गाजर से 10 गुना ज्यादा फायदेमंद
दूल्हा-दुल्हन को बुरी नज़र से बचाने के लिए उनके हाथों या पैर पर काले और लाल धागे बांधे जाते हैं। कई जगह पर काजल का टीका लगाकर पीला कपड़ा लड़की और लड़के के सिर पर बांधा जाता है। यह पूरी तरह से अंधविश्वास पर आधारित है, लेकिन इसे शुभ माना जाता है।
गुजरात की कुछ शादियों में, दुल्हन की बहनें और सहेलियां हल्के तौर पर दूल्हे को प्रतीकात्मक रूप से डंडे से मारती हैं। ह प्यार और हंसी-मजाक का हिस्सा माना जाता है, लेकिन कभी-कभी यह असहज हो सकता है।
उड़ीसा शादी से पहले या बाद में, कुछ राज्यों में दूल्हा-दुल्हन को पानी में सिक्के फेंकने पड़ते हैं ताकि उनके वैवाहिक जीवन में समृद्धि और शांति बनी रहे।
और पढ़ें:
90 घंटे सप्ताह में काम तो आखिर कब देंगे परिवार और खुद को सुख+आराम?
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.